संपत्ति कर नहीं चुकाने वालों पर निगम की कार्रवाई, 15 बड़े बकायादारों की दुकान, गोदाम और ऑफिस सील

Cg news।रायपुर: राजधानी नगर निगम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के बड़े कॉलोनाइजर और पार्थिवी प्रोविन्स के डायरेक्टर शैलेष वर्षा के ऑफिस और व्यावसायिक परिसर को सील कर दिया।

उन पर जोन-8 का 33.86 लाख रुपये संपत्तिकर बकाया था। निगम ने कई बार नोटिस और डिमांड बिल भेजा, लेकिन टैक्स जमा न करने पर यह सख्त कदम उठाया गया।

सिर्फ शैलेष वर्षा ही नहीं, बल्कि जोन के अन्य 14 बड़े बकायादारों की संपत्तियां भी सील कर दी गईं। यह पहली बार है जब किसी एक जोन ने एक ही दिन में इतनी बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 परिसरों को सीलबंद किया है।

जोन कमिश्नर ने कहा कि अब संपत्तिकर वसूली में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि जिन बड़े बकायादारों पर टैक्स बाकी है, उन्हें नोटिस जारी किया गया है और तय समय में भुगतान न करने पर उनके नाम सार्वजनिक कर कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम ने पिछले दो महीने में ब्लॉक संपत्तियों से टैक्स वसूली में भी बड़ी सफलता हासिल की है।

कुल 306 संपत्तियों के मालिकों को नोटिस जारी करने के बाद लगभग 8 करोड़ रुपये का बकाया टैक्स वसूला गया। यह रकम पिछले करीब एक दशक से अटकी हुई थी।

छत्तीसगढ़िया स्वाद और संस्कृति की गूंज से भर गया एकता नगर, पर्यटन मंडल के स्टॉल का CM साय ने लिया जायजा

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles