
कांग्रेसियों ने किया गिरफ्तारी का विरोध…सरकार ने किया प्रदेश को शर्मसार..अनवरत करेंगे आंदोलन…ED,CBI से नहीं डरते
देवेन्द्र यादव को अलोकतांत्रिक तरीके से किया गिरप्तार...कांग्रेस
बिलासपुर—प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों समेत बिलासपुर में भी कांग्रेस नेताओं ने देवेन्द्र यादव की गिरप्तारी के खिलाफ प्रेसवार्ता किया है। तखतपुर की पूर्व विधायक रश्मि सिंह और कोटा विधायक ने पत्रकार वार्ता मे भाजपा नेताओं और सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा। कांग्रेसियों ने कहा कि हम सरकार की ईडी, सीबीआई से नहीं डरने वाले हैं। गिरफ्तारी के खिलाफ हम अनवरत आंदोलन करेंगे। जनता के बीच भी जाएंगे।
प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर बिलासपुर में भी देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने बताया कि देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक है। बिना जांच पूछताछ और नोटिस के भिलाई विधायक को गिरफ्तार किया गया है। जबकि देवेन्द्र की बलौदा बाजार जिला कार्यालय आगजनी में किसी प्रकार की भूमिका नहीं है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि देवेन्द्र लोकप्रिय नेता हैं। बुलाने पर ही धरना प्रदर्शन में शामिल होने गए। उन्होने ना तो भाषण दिया। ना ही किसी को प्रेरित ही किया है। यदि भाजपा सरकार के पास कोई प्रमाण है तो सार्वजनिक करे। जबकि आगजनी और दंगा फसाद की घटना में प्रदेश सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। सरकार की सूचना तंत्र भी फेल हो चुकी है। यदि ऐसा नहीं है तो सरकार को बताना चाहिए कि नागपुर से बुलाए गए 250 से अधिक असामाजिक तत्वों का खुलासा करना चाहिए।
कांग्रेस ने सवाल किया कि धार्मिक भावनाएं आहत होने पर समाज को विश्वास में लेकर संवाद किया जाना चाहिए था। लेकिन भाजपा को दंगा फसाद करवाना था इसलिए सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की कदम नहीं उठाया। कांग्रेस नेता ने बलौदा बाजार भाजपा जिला अध्यक्ष सनम जांगड़े और अन्य भाजपा नेताओं की भूमिका की जांच होनी चाहिए।
भाजपा बताए कि धरना प्रदर्शन को अनुमति दिलाने वाला कौन है। आंदोलन में शामिल लोगों की भोजन पानी की सुविधा किसने की। उपद्रवियों को कलेक्टर कार्यालय किसने अनुमति दी। घटनाक्रम के दौरान तत्कालीन पुलिस कप्तान क्यों भागे। इस बात का जवाब भाजपा को देना होगा। कांग्रेसियों ने इस दौरान कहा कि देवेद्र यादव की रिहाई तक आंदोलन किया जाएगा।