संविधान निर्माता का अपमान…कांग्रेस नेताओं का एलान..बताया..इसलिए जलाएंगे केन्द्रीय गृहमंत्री का पुतला…करेंगे उग्र प्रदर्शन

कांग्रेस का आरोप..सदन में किया गया बाबा साहब का अपमान

बिलासपुर–जिला कांग्रेस कार्यालय से प्रेस नोट जारी कर जिला अध्यक्ष ने एलान किया है कि गुरुवार दोपहर 12 बजे केन्द्रीय गृहमंत्री के खिलाफ कांग्रेस पार्टी उग्र प्रदर्शन करेगी। साथ ही भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब को अपमानित करने वाले केन्द्रीय मंत्री का पुतला जलाएंगे।

जिला कांग्रेस शहर और ग्रामीण कमेटी ने प्रेस नोट जारी कर गुरूवार को नेहरू चौक में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाने का एलान किया है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि संसद में बाबा साहेब के खिलाफ बयान देकर केन्द्रीय गृह मंत्री ने भारतीय संविधान और लोकतंत्र की आस्था से खिलवाड़ किया है। देश की जनता केन्द्रीय गृहमंत्री के बयान को कभी माफ नहीं करेगी।

 जानकारी देते चलें कि गुरूवार को संसद सत्र के दौरान अपने भाषण में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बयान दिया कि जितनी बार अंबेडकर,अंबेडकर का नाम लेते हैं…यदि इतनी बार भगवान का नाम लेते तो सात जन्मों का स्वर्ग मिल जाता। बयान को लेकर कांग्रेस नेताओं ने जमकर हंगामा मचाया।

घटना के बाद प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर प्रदेश के अन्य जिलों के साथ बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने केन्द्रीय गृह मंत्री के बयान की निंदा की है। साथ ही संविधान निर्माता के खिलाफ दिये गेय बयान को अपमानित करने वाला बताया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि पुतल दहन दोपहर 12 बजे नेहरू चौक में किया जाएगा।

अगस्त क्रांतिः मौकापरस्तों ने दिया धोखा..वरना देश 1942 में हो जाता आजाद..सत्ता लोलुप लोगों ने ही दिया पाकिस्तान जन्म

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles