विशेष दीपक से रोशन होगा कलेक्टर निवास…बेचने वालों का भी घर होगा रोशन…विहान बाजार पहुंचकर अवनीश ने खरीदा सजावट का सामान

लखपति दीदियों के स्टाल का कलेक्टर ने लिया जायजा

बिलासपुर— कलेक्टर अवनीश शरण ने जिला पंचायत परिसर में दीपावली के साजों सामान से सज धजकर तैयार विहान बाजार का भ्रमण किया। अधिकारियों के साथ एक स्टाल पहुंचकर लखपति दीदियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होने लखपति दीदियों का हौसला बढ़ाया और दीपावली के लिए सजावट का सामान भी खरीदा। बताया इस बार कलेक्टर आवास लखपति दीदियों  के तैयार दियों से कलेक्टर आवास रोशन होगा। 
जिला पंचायत परिसर स्थित बिहान बाजार का निरीक्षण करने कलेक्टर अवनीश शरण अधिकारियों के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होनेस्टाल का निरीक्षम किया।  लखपति दीदियों से संवाद किया। दीपावली पूजा के लिए जरूरी सामान खरीद कर लखपति दीदियों का हौसला भी बढ़ाया। उन्होंने बताया कि अपने निवास में लखपति दीदियों से खरीदे गए सामानों का ही प्रयोग करूंगा।
 कलेक्टर ने स्टाल निरीक्षण के दौरान दीदियों से उत्पाद और मार्केटिंग के बारे में पूछताछ किया। कलेक्टर के साथ मौजूद अन्य अधिकारियों ने भी लखपति दीदियों से दीपावली के लिए जरूरी सामान खरीदा। दीदियों ने अधिकारियों से बताया कि दुकान 29 अक्टूबर को भी स्टाल खुले रहेंगे।
         कलेक्टर ने कहा कि विहान बाजार में किफायती दर पर गुणवत्ता पूर्ण सामग्री बेची जा रही है। सामान बिक्री से मिली आमदनी से लखपति दीदियों का घर रोशन होगा। कलेक्टर ने शहर वासियों को लखपति दीदियों से सामान खरीद कर मनोबल बढ़ाने को कहा। जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान, निगम आयुक्त अमित कुमार, अपर कलेक्टर आरए कुरुवंशी, शिव कुमार बैनर्जी ने भी दीए, मोमबत्ती, अगरबत्ती, लाई बताशा मिठाई आदि खरीदे और उनका हौसला बढ़ाया।
कलेक्टर ने जानकारी दिया कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के माध्यम से जिला पंचायत परिसर में मंडप सजाया गया है। विहान बाजार की जिम्मेदारी लखपति दीदियों को दी गयी है। दीदियों के स्टाल में सजावटी सामान, पूजा सामग्री, दीए, रंगोली, अगरबत्ती ,मोमबत्ती,बाती, अचार, पापड़, मिठाइयां, कपड़े,लाई ,बताशा, गुजिया, फिनाइल, हर्बल साबुन, श्रृंगार सामग्री, दिवाली डेकोरेशन संबंधी सामान और , खिलौनों की बिक्री सस्ते दर में हो रही है।
दीदियों ने भी कलेक्टर अवनीश शरण को उ्साहित करने के लिए आभार जाहिर किया। जानकारी देते चलें कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जरिए महिलाओं को समूह से जोड़करआर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयास किया जा रहा है। आजीविका गतिविधियों के माध्यम से दीदियां लखपति दीदी बन रही हैं।

Teacher Suspend: शराब पीकर school आने का मामला,व्याख्याता सस्पैंड

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles