पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग की खस्ता व्यवस्था को कलेक्टर ने देखा…निगम को दिया आदेश…सड़के बनाएं. बेरिकेट लगाएं..करें कार्रवाई
वाहनों के प्रवेश पर होगी कार्रवाई..कलेक्टर अवनीश

बिलासपुर—-कलेक्टर अवनीश शऱण निगम कमिश्नर और प्रशासन के आलाधिकारियों के साथ पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग परिसर का जायजा लिया। अस्त व्यस्त व्यवस्था और गंदगी को देखते ही अधिकारियों को जमकर फटकारा। इस दौरान कलेक्टर ने कम्पोजिट भवन की तरफ जाने वाले दोनों रास्तों में दुकानों को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
कलेक्टर अवनीश शरण ने शनिवार को पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग परिसर का औचक निरीक्षण किया। निगम कमिश्नर अमित कुमार गुप्ता के साथ निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पंजीयन कार्यालय के बगल से अस्त व्यस्त दुकानों को लेकर नाराजगी जाहिर किया। सभी दुकानों को व्यवस्थित करने को कहा। निगम कमिश्नर ने बताया कि परिसर में खाली जमीन पर दुकानों को व्यवस्थित किया जायेगा। प्लेटफार्म बनाकर दुकानों संचालन का आदेश जारी करेंगे।
कलेक्टर ने बिल्डिंग से लगे सड़क के बीच बिजली खम्भों को शिफ्टिंग करने कहा साथ ही सीसी रोड बनाने का आदेश दिया। महिला और पुरूषों के लिए अलग-अलग मूत्रालय बनाये जाने की बात कही। संचालित दुकानदारों को सड़कों पर रखे डिस्पले बोर्ड हटाने का सख्त निर्देश दिया। कलेक्टर ने कहा कि व्यवस्थापन के लिए जरूरी निर्माण कार्य हो जाने पर प्रवेश द्वार पर वाहनों की रोक के लिए बैरियर बनाएं। ताकी अव्यवस्था को रोका जा सके। गाड़ियों को मल्टी लेवल पार्किंग में खड़ा करने को कहें।
कलेक्टर ने टाऊन हॉल के एक हिस्से में बन रहे जिला पुरातत्व संग्रहालय का भी निरीक्षण किया। 15 अगस्त तक निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि भवन में सभी पुरातात्विक महत्व की मूर्तियों को व्यवस्थित रूप से रखा जाए। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त अमित कुमार, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना, एसडीएम पीयूष तिवारी, नजूल अधिकारी एसएस दुबे, सहायक आयुक्त सीएल जायसवाल, नजूल तहसीलदार शिल्पा भगत समेत नगर निगम इंजीनियर, जोनल अधिकारी उपस्थित थे।









