Bilaspur News

CG News: सीएम साय ने कहा..कांग्रेस विधायक कानून व्यवस्था की चिंता न करें..उन्हें शोभा भी नहीं देता…अपनी ही सरकार पर लगाया था आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक शैलेष पर निशाना

बिलासपुर—कांग्रेस, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व विधायक शैलेष को कानून व्यवस्था को लेकर बोलना शोभा नहीं देता है। भाजपा सरकार में कांग्रेस सरकार के समय की बिगड़ी  कानून व्यवस्था को चुस्त दूरूस्त किया जा रहा है। अपराधियों और नकस्लियों को नकेल कसा जा रहा है। शैलेष पाण्डेय ही थे।

Join Our WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे 

जिन्होने सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रदेश के गृहमंत्री के सामने कहा था कि बिलासपुर के थानों में रेट लिस्ट टंगवाया जाए। तत्कालीन समय उन्होने ऐसा कर कांग्रेस सरकार की कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा किया था। उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है।

प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक ठाक है। यह बातें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अटलबिहारी दीक्षांत समारोह के बाद पत्रकारों से कही। सवाल जवाब के दौरान साय ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है। शिकायतों को दूर किया जा रहा है।

दीक्षांत समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस सरकार और कांग्रेस नेताओं पर जमकर निशाना साधा है।

कांग्रेस नेता,पूर्व मुख्यमंत्री और बिलासपुर पूर्व विधायक का आरोप है कि जब से भाजपा सरकार बनी है। प्रदेश और जिले की कानून व्यवस्था चौपट हो गयी है। आरोप से इंकार करते हुए विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था दुरूस्त है।

आप सबको मालूम होगा कि बिलासपुर के विधायक शैलेष जी सार्वजनिक कार्यक्रम में गृहमंत्री के सामने कहा था कि जिले के सभी थानों में रेट लिस्ट लगा देना चाहिए। इससे शर्म की बात और क्या हो सकती है कि सत्ताधारी पार्टी का एक विधायक अपनी सरकार थाना और पुलिस पर इस प्रकार का गंभीर आरोप लगा रहा है।

जिन्दा भतीजों को मृत बताया...फिर 1 करोड़ की पालिसी पर किया कब्जा..बीमा कम्पनी की शिकायत पर हिरासत में आरोपी..चल रही पूछताछ

समझा जा सकता है कि तात्कालीन समय प्रदेश की कानून व्यवस्था कैसी थी। ऐसे लोगों को हमारे सरकार पर आरोप लगाने का कोई अधिकार नहीं है। सीएम ने कहा प्रदेश की कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त है। हमारी सरकार नक्सलवादियों के खिलाफ मजबूती से लड़ रही है।

डेंगू मलेरिया और स्वाइन फ्लू से लगातार मौत की खबर है। यहां टीका भी नहीं है। सवाल पर सीएम ने कहा कि सरकार सतर्क है। जहां से भी शिकायतें आ रही है  हमारे स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल तत्काल पहुंच रहे हैं। हमारे सीएस लगातार स्वास्थ्य गतिविधियों की समीक्षा कर रहे हैं। सभी कलेक्टर को आदेश दिया गया है कि जिलों में भ्रमण करें। जनता को जागरूक करें। टीका की कोई कमी नहीं है। सब कुछ नियंत्रण में है।

Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close