लिपिक महापंचायत ने छेड़ा जंग…मंत्रालय का किया घेराव..नारेबाजी के बीच बोले रोहित…अब और नहीं करेंगे बर्दास्त

वेतनमान सुधार के लिए लिपिकों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

बिलासपुर—लिपिक महापंचायत ने सरकार के खिलफ वेतनमान सुधार को लेकर मंत्रालय का घेराव किया। इस दौरान लिपिकों की नारेबाजी से ना केवल मंत्रालय में गूंज हुई। बल्कि कामकाज भी प्रभावित हुआ। लिपिक नेताओं ने सरकार के लिपिकों के प्रति सौतेला व्यवहार को लेकर नाराजगी जाहिर किया। नेताओं ने कहा कि अब और अन्याय बर्दास्त नहीं करेंगे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय आहवान पर प्रदेश भर के लिपिकों ने लिपिक महापंचायत की। लिपिको ने लम्बे समय से अपनी मांग को लेकर एक बार फिर सरकार पर दबाव बनाया। पदनाम परिवर्तन समेेत लिपिक वेतनमान सुधार को लेकर मंत्रालय का घेराव भी किया।
प्रदर्शन में शामिल होने प्रदेश के लिपिक महापंचायत के बाद लिपिक प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी की अगुवाई में इंद्रवती भवन होते हुए महानदी भवन मंत्रालय पहुचे। लिपिकों ने बैनर पोस्टर हाथ में लेकर मंत्रालय के सामने जंगी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में लगभग 8000 से अधिक लिपिकों ने हिस्सा लिया।
रोहित तिवारी ने बताया कि कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा, संचनालय कर्मचारी संघ अध्यक्ष जय साहू, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष वर्मा ने टीम के साथ प्रदर्शन में शिरकत किया। जगदीप बजाज, सोनाली तिर्की ने लिपिक महापंचायत को मंच पर पहुंचकर समर्थन किया।
 लिपिक महापंचायत की रैली के बाद अभनपुर तहसीलदार टीआर साहू ने धरना पंडाल में पहुंचकर  ज्ञापन लिया।  मुख्य रुप से सुदामा ठाकुर, धीरेन्द्र उपाध्याय, इकबाल अंसारी रमेश तिवारी मनीष श्रीवास्तव, नारायण मौर्य, जगदीश खरे, पी पी एस राठौर अनुरंजन देव, राजकूमार मंडावी सुरेंद्र ठाकुर, पियूष कौशिक, जवाहर यादव, सुनील यादव सूर्य प्रकाश कश्यप,अमितेश तिवारी ने भी प्रदर्शन में अपना विशेष योगदान दिया।
 लिपिक नेता ने बताया कि प्रारम्भिक तौर पर हमने शासन और सरकार को अपनी मांग से अवगत करा दिया है। यदि समय पर लिपिकों की लम्बे समय लंबित मांग को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
कलेक्टर ने थमाया लिस्ट,,,कहा,, इन पर रखे विशेष नजर,,कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles