CG NEWS:जिला उद्योग संघ का रजत जयंती समारोह शनिवार को ,सीएम विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

CG NEWS:बिलासपुर। जिला उद्योग संघ बिलासपुर का के 50 में स्थापना दिवस के अवसर पर रजत जयंती समारोह का आयोजन 31 अगस्त शनिवार को दोपहर 1 बजे हाई कोर्ट के सामने स्थित होटल सेंट्रल पॉइंट इंटरनेशनल में किया जा रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। अति विशिष्ट अतिथि केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक अमर अग्रवाल ,धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह ,सुशांत शुक्ला ,अटल श्रीवास्तव एवं भूपेंद्र सवन्नी शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ लघु एवं सहायक उद्योग संघ के अध्यक्ष हरीश केडिया करेंगे। यह जानकारी जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष अनिल सलूजा ,कोषाध्यक्ष राम सुखीजा और महासचिव शरद सक्सेना ने दी।

बिलासपुर की बेटी ने किया यूरोप फतह,,, माउंट एलब्रश पर लहराया तिरंगा,,, कलेक्टर को दिया सफलता का श्रेय

Related Articles