सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई..सरेआम चाकू लहराते पकड़ाया आरोपी…बीएनएसएस और आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज
आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर कराया गया जेल दाखिल

बिलासपुर—सिटी कोतवाली पुलिस ने खटिक मोहल्ला टिकरापारा में चाकू भांजतेआरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।आरोपी का नाम पप्पू खटिक पिता बाबू लाल खटिक है। गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।
सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि पप्पू खटिक नाम का व्यक्ति मामा भांजा तालाब स्थित खटिक मोहल्ला टिकरापारा में सरेआम चाकू लहरा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया। दबिश देकर आरोपी को चाकू लहराते रंगे हाथ धर दबोचा गया। आरोपी से लोहे का धारदार हथियार बरामद किया गया।
पूछताछ के बाद आरोपी पप्पू खटिक को आर्म्स एक्ट 25 और बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे






