मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मंत्री डॉ. चौधरी की माताजी श्रीमती सुमित्रा देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया

Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे

एम्स पहुंचकर किए अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि अर्पित की
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को एम्स भोपाल पहुंचकर पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी की माताजी स्व. श्रीमती सुमित्रा देवी के अंतिम दर्शन किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिजन से भेंट कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से पूज्यनीय माताजी की पुण्य आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिजन को गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।




58.png?w=390&resize=390,220&ssl=1)




