छत्तीसगढ़ सीएम ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी, बोले- ‘शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी’

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को दंतेवाड़ा पहुंकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सोमवार को नक्सलियों ने संयुक्त ऑपरेशन से लौट रहे जवानों के वाहन को आईईडी ब्लास्ट से उड़ा दिया था।

इस हमले में नौ जवान शहीद हो गए थे, जिसमें एक चालक भी शामिल था। सीएम ने विष्णु देव साय मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि नक्सली बौखला गए हैं, जिसके चलते उन्होंने इस कायराना हरकत को अंजाम दिया।

आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी और बस्तर के 8 जवान शहीद हो गए। मैं अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देता हूं। मैं उस चालक को भी श्रद्धांजलि देता हूं, जिसने इस घटना में अपनी जान गंवा दी।

हमारे जवानों की ये शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। सीएम ने आगे कहा कि जवानों ने देश और छत्तीसगढ़ के लिए शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। हम निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में शांति व्यवस्था बहाल करने में कामयाब होंगे।

बता दें कि सोमवार को बीजापुर जिले में कुटरू-बेदरे मार्ग पर करकेली के पास नक्सलियों ने जवानों से भरे पिकअप वाहन को ब्लास्ट कर उड़ा दिया था। इस हमले में आठ जवान शहीद हो गए थे और एक चालक की जान चली गई थी।

नक्सलियों ने इस वारदात को उस समय अंजाम दिया था, जब संयुक्त ऑपरेशन पार्टी ऑपरेशन कर वापस लौट रही थी।

तभी दोपहर के लगभग ढाई बजे बीजापुर जिले के थाना कुटरू के अंतर्गत अंबेली गांव के पास नक्सिलयों ने आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षाबलों के वाहन को उड़ा दिया था। इसमें दंतेवाड़ा डीआरजी के आठ जवान और एक ड्राइवर की जान चली गई थी।

पुलिस रेंज प्रमुख ने बताया...नशा पर अंकुश मतलब..अपराध पर अंकुश...कप्तान रजनेश ने बताया...विवेचना में गलती..मतलब बच गये आपराधी

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles