CG Weather Update Today: राजधानी में सुबह से छाए बदल, 10 से ज्यादा जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रीय हो गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को जमकर बारिश हुई है।

CG Weather Update Today।राजधानी समेत कई इलाकों में बारिश होने के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। रायपुर और आस-पास के इलाकों में सुबह से बदल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटो में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, मुंगेली, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि, उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक बारिश का दौर बना रहेगा।

वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि, बिना किसी अति आवश्यक कार्य के घर से ना निकले। मौसम विभाग ने आगे कहा कि, जो भी लोग बाहर है वो बारिश होने और बिजली कड़कने पर किसी खुले स्थान पर ना रहे।

CG News- ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस और कॉलोनी में चल रहे सेक्स रैकेट का किया पर्दाफाश

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *