CG paddy purchase: धान उठाव में कोरबा जिला प्रदेश में पहले स्थान पर

CG paddy purchase ।कोरबा/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ वर्ष 2024-25 में जिले के 65 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान की खरीदी की जा रही है।

शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से किसानों में हर्ष व्याप्त है।

धान खरीदी केंद्रों में जिला प्रशासन द्वारा किसानों की उपज खरीदी के लिए ऑनलाइन टोकन वितरण, बारदाने की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से तौलाई, शीघ्रता से भुगतान आदि की समुचित व्यवस्था की गई है।

जिले में अब तक पंजीकृत किसानों से 99,362.24 मीट्रिक टन गुणवत्तायुक्त धान खरीदी की गई है एवं उपार्जन केंद्रों से अब तक 41560.84 मीट्रिक टन धान का उठाव भी हो चुका है साथ ही 57801.40 मीट्रिक टन धान उठाव के लिए शेष है।

जिसका भी शीघ्रता से उठाव पूर्ण कर लिया जाएगा। समितियों से धान उठाव एवं डीओ जारी करने में कोरबा जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है।

जिले में उपार्जन केंद्रों से तेजी से धान का उठाव किया जा रहा है। साथ ही संग्रहण केन्द्रों की व्यवस्था भी की गई है। किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी नही हो इसके लिये खरीदी केन्द्रों में धान की स्टैकिंग कराकर स्थान बनाया गया है।

Transfer News: प्राचार्य,व्याख्याता व शिक्षक एलबी की नवीन पदस्थापना,आदेश जारी

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles