CG paddy purchase: 103 बोरी अवैध धान के साथ एक ट्रैक्टर जब्त
CG Paddy Purchase ।राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीदी का कार्य तेजी से चल रहा है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
CG Paddy Purchase।कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में जिले में अंतर्राज्यीय अवैध धान परिवहन एवं अवैध धान पर रोक लगाने हेतु चेक पोस्ट एवं जांच दल का गठन किया गया है।
जिनके द्वारा नियमित रूप से सतत निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में 13 दिसम्बर को तहसील तमनार के हमीरपुर चेक पोस्ट ओडि़सा बार्डर पर 103 बोरी अवैध धान की जप्ती की गई।
उक्त धान को ग्राम तिलाईपाली के विजय गुप्ता द्वारा ट्रैक्टर में लोड करके लाया जा रहा था। टे्रक्टर सहित धान को जब्ती कर हमीरपुर समिति को सुपुर्दगी दी गई और जप्त धान का मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।




