jojobetJojobet GirişPokerklasPusulabetmeritbetjojobetCasibom Girişmarsbahis girişcasibomJojobet GirişcasibomCasibom GirişMarsbahis GirişJojobet Giriş

CG News- नए पुल से कूदा युवक, नगर सेना के जवानों ने बचाई जान; अस्पताल में भर्ती

CG News/जगदलपुर। रविवार की सुबह शहर के नए पुल पर एक युवक ने अचानक इंद्रावती नदी में छलांग लगा दी, जिससे वहाँ मौजूद लोग हक्के-बक्के रह गए।

युवक को कूदता देख आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस जवानों ने युवक को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसका इलाज जारी है।

कोतवाली थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह एक युवक नया पुल पर पहुँचा और बिना किसी को कुछ बताए नदी में कूद गया।

इस अचानक हुई घटना की सूचना तत्काल नगर सेना प्रभारी संतोष मार्बल को दी गई। सूचना मिलते ही नगर सेना के दो जवान, संतोष और काका, अपनी मोटरसाइकिल पर लाइफ बॉय, लाइफ जैकेट और रस्सी लेकर तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

दोनों जवान इंद्रावती छोटा पुल के पास पहुँचे और तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। उन्होंने अज्ञात युवक को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया और बिना देर किए उसे महारानी अस्पताल पहुँचाया।

युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, युवक के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस का कहना है कि युवक के होश में आने के बाद ही उसकी पहचान और नदी में कूदने के कारणों का पता चल पाएगा। चिकित्सकों द्वारा युवक का उपचार लगातार जारी है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles