jojobetJojobet GirişPokerklasPusulabetmeritbetjojobetCasibom Girişmarsbahis girişcasibomJojobet GirişcasibomCasibom GirişMarsbahis GirişJojobet Giriş

CG News-एल्विश यादव के बाद अंजली अरोड़ा का इवेंट रद्द

CG News-अंबिकापुर। नवरात्रि के दौरान नगर में आयोजित होने वाले गरबा कार्यक्रमों पर हिंदू संगठनों का विरोध भारी पड़ गया है। यू-ट्यूबर एल्विश यादव के कार्यक्रम के बाद अब अभिनेत्री अंजली अरोड़ा का डांडिया कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है। हिंदू संगठनों के तीव्र विरोध के बाद एल्विश यादव को बिना कार्यक्रम किए ही अंबिकापुर से लौटना पड़ा, जिसके बाद लोगों ने पास के पैसे वापस मांगे हैं।

मामले की शुरुआत शनिवार को हुई, जब अंबिकापुर में डांडिया और रास गरबा में एल्विश यादव और अंजली अरोड़ा के कार्यक्रमों का हिंदू संगठनों ने जोरदार विरोध किया। विरोध प्रदर्शनकारियों ने दोनों के पोस्टर जलाए और कार्यक्रम स्थल पर्पल आर्किड व सरगवां पैलेस पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया।

जब एल्विश यादव अंबिकापुर पहुंचे, तो हिंदू संगठन के युवकों ने नारेबाजी करते हुए उनके काफिले को घेरने और हमला करने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए एल्विश यादव के काफिले को पर्पल आर्किड के सामने से सुरक्षित बाहर निकाला और उदयपुर तक छोड़ा। इसके चलते शनिवार को एल्विश यादव का ‘पर्पल संग जस्ट डांडिया’ कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

हिंदू संगठनों के लगातार विरोध को देखते हुए सरगवां पैलेस में रविवार को होने वाला अंजली अरोड़ा का डांडिया कार्यक्रम भी आयोजकों ने रद्द कर दिया है। सरगवां पैलेस के संचालक विंध्येश्वर सिंहदेव ने बताया कि आयोजक विवेक अग्रवाल ने विरोध के मद्देनजर अंजली का कार्यक्रम रद्द करने का निर्णय लिया है।

अंजली अरोड़ा अब सरगुजा नहीं आएंगी। एल्विश यादव के कार्यक्रम रद्द होने के बाद आयोजकों ने स्वीकार किया है कि उनका कार्यक्रम होना ही नहीं था।

होटल पर्पल आर्किड में एल्विश यादव के डांडिया कार्यक्रम के लिए पास 800 रुपये से लेकर 25,000 रुपये (वीवीआईपी पास) तक में बेचे गए थे। एल्विश के बिना ही डांडिया का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिससे पास खरीदने वाले अब अपने पैसे वापस मांग रहे हैं। जानकारी के अनुसार, आयोजकों ने एल्विश यादव को 20 लाख रुपये देकर बुलाया था। वहीं, अंजली अरोड़ा के कार्यक्रम के लिए भी 499 रुपये से शुरू होकर दो हजार से अधिक एंट्री पास बेचे जा चुके थे। आयोजकों ने बताया कि अंजली अरोड़ा के बिना ही कार्यक्रम होगा, लेकिन पास खरीदने वालों में इसे लेकर निराशा है।

अब अगला नंबर बॉलीवुड स्टार गोविंदा और डेजी शाह के कार्यक्रमों का है।

सरगवां पैलेस में 29 सितंबर को ‘डांडिया रास सीजन 3’ में फिल्म स्टार गोविंदा और 30 सितंबर को ‘ग्रैंड बसंत में दिल से डांडिया सीजन 6’ में फिल्म स्टार डेजी शाह का कार्यक्रम प्रस्तावित है। दोनों ही हस्तियों के लिए बड़ी संख्या में पास बेचे गए हैं और भव्य तैयारियां की गई हैं। यह पहली बार होगा जब गोविंदा और डेजी शाह सरगुजा आएंगे। हालांकि, एल्विश और अंजली के कार्यक्रमों के रद्द होने के बाद इन दोनों कार्यक्रमों के आयोजन पर भी संशय के बादल मंडरा रहे हैं।

सरगवां पैलेस के मैनेजर विन्ध्येश्वर सिंह देव ने बताया कि एल्विश यादव के कुछ वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए थे, जिसके कारण हिंदू संगठन उनका विरोध कर रहे थे। इसी विरोध के चलते हमने कार्यक्रम रद्द करने का निर्णय लिया।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles