CG News: एकतरफा प्यार में युवक ने पिया जहर, हालत गंभीर

CG News।कोण्डागांव। कलेक्टर कार्यालय के पास एक युवक ने एकतरफा प्यार में निराश होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया।

आसपास मौजूद राहगीरों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम लाकेश दीवान (28), पिता तीजू राम दीवान, निवासी मारागांव बताया।

युवक ने बताया कि वह एक लडक़ी से बेइंतहा प्यार करता है, लेकिन युवती द्वारा उसकी भावनाओं को नजरांदाज किए जाने से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। युवती कोण्डागांव जिले के किसी अन्य गांव की निवासी बताई जा रही है।

जिला अस्पताल में उपचार कर रहे डॉक्टर हिमांशु नाग ने बताया कि युवक की स्थिति गंभीर है।

सही उपचार के लिए उसके परिजनों की जानकारी आवश्यक है, लेकिन अभी तक परिजनों को सूचित नहीं किया जा सका है।

बेशक संदेह मजबूत हो...लेकिन निर्णायक साक्ष्य नहीं बन सकता..कोर्ट में अपील खारिज...हत्या के आरोपियों को बेनिफिट ऑफ डाउट

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles