CG NEWS::दक्षिण विधानसभा उपचुनावः क्या 35 साल के आकाश शर्मा तोड़ पाएंगे 34 साल पुराना रिकॉर्ड… ?

CG NEWS:रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में अब प्रमुख दावेदारों की के नाम सामने आ चुके हैं। बीजेपी उम्मीदवार सुनील सोनी के मुकाबले कांग्रेस ने नए चेहरे के रूप में आकाश शर्मा को मैदान में उतारा है। इसके साथ ही 34 /35 का आंकड़ा रायपुर दक्षिण विधानसभा के इस चुनाव में काफी दिलचस्प माना जा रहा है ।
रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार सुनील सोनी काफी अनुभवी राजनेता है। छात्र राजनीति से शुरुआत करने वाले सुनील सोनी दुर्गा कॉलेज के अध्यक्ष रहे। नगर निगम में पार्षद ,रायपुर के मेयर और नगर निगम के सभापति रहे। रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2019 में बीजेपी ने उन्हें लोकसभा में उम्मीदवार बनाया और वे सांसद चुनकर गए थे। रायपुर शहर की राजनीति से काफी लंबे समय से जुड़े सुनील सोनी को पार्षद से लेकर संसद तक चुनाव का भी पुराना तजुर्बा है। 63 बसंत देख चुके सुनील सोनी के मुकाबले कांग्रेस ने आकाश शर्मा के रूप में नया चेहरा मैदान में उतारा है।। 35 साल के आकाश शर्मा यूएनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं। फिलहाल वे युवक युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
सीधे तौर पर देखा जाए तो आकाश शर्कांमा को मैदान में उतारकर कांग्रेस ने यह मैसेज देने की कोशिश की है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा लगातार भाजपा के कब्जे में रही है। अब इस क्षेत्र के मतदाता नए चेहरे को पर अपना भरोसा जताएंगे । सियासत में अब नए चेहरों को भी मौका दिया जाना चाहिए ।इस चुनावी मुकाबले में नौजवान आकाश शर्मा बीजेपी के अनुभवी उम्मीदवार सुनील सोनी को किस तरह चुनौती देंगे यह तो आने वाले दिनों में पता लग सकेगा। लेकिन आकाश शर्मा और उनकी पार्टी के सामने एक बड़ी चुनौती नजर आती है। जिसमें 34/35 का दिलचस्प आंकड़ा दिखाई देता है। आकाश शर्मा 35 साल के हैं और रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर पिछले 34 साल से बीजेपी का कब्जा है। इस सीट पर 1990 और उसके बाद हुए आठ चुनाव में लगातार बीजेपी के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल विधायक निर्वाचित होते रहे हैं। ऐसे में दिलचस्प सवाल यह है कि क्या 35 साल के आकाश शर्मा दक्षिण विधानसभा में 34 साल का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे… ?









