CG News: संविदा पदों पर भर्ती,दस्तावेज सत्यापन 20 व 21 जनवरी को

धमतरी/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय धमतरी में विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए बीते दिनों आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
संविदा पदों की निर्धारित दिवस में भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी की गई। साथ ही सूची को कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा और जिले की वेबसाईट पर अपलोड किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल.कौशिक ने सभी अनंतिम चयनित एवं प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को 20 एवं 21 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक उपस्थित होकर आवेदन के समय प्रस्तुत सभी दस्तावेज की मूल प्रति के साथ दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना सुनिश्चित करने कहा है।
उन्होंने कहा कि अनुपस्थित होने की स्थिति में अभ्यर्थी को अयोग्य माना जाएगा
प्रदेश के राजस्व, पंचायतीराज विभाग तथा भारतीय सर्वेक्षण विभाग के सहयोग से सम्पत्ति कार्ड जारी करने के साथ-साथ गांव के घरों के मालिकों को अधिकारों का रिकार्ड प्रदाय करने के लिए स्वामित्व योजना लागू की गई है।
इसी तारतम्य में 18 जनवरी को दोपहर साढ़े 12 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा वर्चुअल माध्यम से सम्पत्ति कार्ड वितरित कर लाभार्थियों को संबांधित किया जाएगा।
धमतरी जिले में इसका जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि उपज मंडी प्रांगण कुरूद में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कलेक्टर नम्रता गांधी ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपा है।









