Casibommarsbahis girişMarsbahisJojobetJojobet Giriş

CG News: देहव्यापार का खुलासा, तीन युवती और दो युवक पकड़ाए

Cg News/रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार में लिप्त तीन लड़कियां और दो युवकों को पकड़ा गया है।

पुलिस से बचने के लिए आरोपी किराए का मकान लेकर सेक्स रैकेट चला रहा था। पुलिस ने आरोपी व ग्राहक समेत तीन युवतियों को पकड़ा है। तीनों युवतियों बाहर से पहुंची थी। आरोपी मोटी रकम का लालच देकर युवतियों को बुलवाता था।

दरअसल, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर रायगढ़ जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अनैतिक गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बीती रात CSP मयंक मिश्रा के नेतृत्व में देह व्यापार की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि केलो बिहार कॉलोनी स्थित संतोष सोनी के मकान में किरायेदार डिंपी उर्फ राहुल इजारदार बाहर से महिलाओं को लाकर देह व्यापार करा रहा है। सूचना पर तत्काल एसएसपी शशि मोहन सिंह को अवगत कराया गया, जिनके मार्गदर्शन पर थाना चक्रधरनगर और साइबर पुलिस थाना की संयुक्त टीम गठित कर रेड की योजना बनाई गई।

पुलिस द्वारा पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर रुपये देकर मकान भेजा गया। पाइंटर से संकेत मिलते ही मकान की घेराबंदी कर एकाएक छापामार कार्रवाई की गई।

मौके पर मकान के अंदर तीन महिलाएं, पुलिस पाइंटर, आरोपी डिंपी उर्फ राहुल इजारदार तथा एक अन्य व्यक्ति नागेंद्र विश्वकर्मा निवासी कोतरारोड पाए गए। मकान से देह व्यापार में प्रयुक्त कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।

पूछताछ में नागेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि डिंपी इजारदार मकान का किरायेदार है, जो महिलाओं को लाकर उनसे वेश्यावृत्ति करवाता था। वह उसी सिलसिले में वहां आया था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी डिंपी किराये के मकान में महिलाओं को पैसों का लालच देकर अनैतिक देह व्यापार करा रहा था। आरोपी खुद इसका संचालन व प्रबंधन करता था तथा दलाली की भूमिका निभा रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन, पाइंटर द्वारा आरोपी को दिया गया रकम एवं आपत्तिजनक सामग्री को गवाहों के समक्ष जब्त किया।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles