CG News-शिक्षा गुणवत्ता में सुधार व प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए प्राचार्यों की बैठक

CG News-दुर्ग। लोक शिक्षण संचालनालय छ.ग. से प्राप्त दिशा-निर्देश के अनुसार आज जिले के समस्त प्राचार्यों की बैठक आहूत की गई।बैठक में संचालक द्वारा दिए गए निर्देशानुसार शिक्षा गुणवत्ता, परख, आपार आईडी एवं यूडीआईएसई प्रविष्टि के संबंध में विस्तार से समीक्षा की गई।

जिले के द्वारा शिक्षा गुणवत्ता हेतु तैयार की गई कार्ययोजना को साझा करते हुए प्रत्येक बिन्दु पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी प्राचार्यों ने कार्ययोजना अनुसार कार्य कर परीक्षा परिणाम को बेहतर करने का आश्वासन दिया।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि शिक्षा गुणवत्ता के परिप्रेक्ष्य में किसी भी प्राचार्य एवं शिक्षक की अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गुणवत्ता सुधार एवं बेहतर परिणाम के लिए जिले से विभिन्न मॉनिटरिंग दलों का गठन कर नियमित प्रभावी मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है।

Education Minister Gajendra Yadav ने गुजरात के विद्या समीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles