CG News: आपरेशन प्रहार…तीन अलग अलग अपराध में पांच आरोपी गिरफ्तार…आरोपियों को अलग अलग धाराओं में भेजा गया जेल

CG News: बिलासपुर—सरकन्डा और सिटी कोतवाली पुलिस ने आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान कार्रवाई कर अलग अलग क्षेत्रों में मारपीट,चाकू और तलवार बाजी करने वालों को पकड़ा है। पुलिस ने पकड़े गये तीन अलग अलग अपराध में कुल पांच आरोपियों को जेल दाखिल कराया है।
सरकन्डा पुलिस की कार्रवाई
पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के निर्देश पर सरकन्डा पुलिस ने अभियान चलाकर दो अलग अलग अपराध में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबीर की जानकारी पर पुलिस ने चांटीडीह स्थित गुप्ताबाड़ा के पास एक व्यक्ति को धारदार फरसा के साथ पकड़ा है। आरोपी राहगीरों को डरा धमका रहा था। पुलिस के अनुसार फरसा के साथ पकड़े गये आरोपी का नाम बल्लू उर्फ बबलू मानिकपुरी है। आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत जेल दाखिल कराया गया है।
गाली गलौच मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार
मुरूमखदान असोकनगर निवासी अरमान खान ने रिपोर्ट दर्ज कराया किशाम 4 बजे छोटू खान, आरिफ खान, जीलो खान ने मिलकर महामाया आईटीआई के पास बुलाया। मौके पर पहुंचते ही तीनों ने गाली गलौच करना शुरू कर दिया। तीनों ने मिलकर हाथ पांव से मारा। और खुखरी से हमला किया। चिल्लाने पर आवाज परिजन और अन्य लोग पहुंचे। लोगों को देखकर तीनों आरोपी फरार हो गये। पुलिस टीम ने मामले को विवेचना में लेकर आरोपी छोटूखान उर्फ मुस्तकीम खान, आरिफ खान और जीलानी खान को अशोक नगर मुरूम खदान में घेराबंदी कर पकड़ा है। तीनों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
सिटी कोतवाली पुलिस कार्रवाई
सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि एक लड़का ज्वाली नाला मेन रोड के पास धारदार चाकू लेकर घूम रहे हैं। राहगीरों को डरा धमका रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशा पर सिटी कोतवाली पुलिस टीमन ने मौके पर धावा बोला। घेराबंदी कर आरोपी को आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी आशिफ कुरैशी पर पहले भी कई गंभीर धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई की गयी है। हथियार बरामद करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय के सामने पेश किया गया है ।


