CG News: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक

CG News।रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव और साय कैबिनेट विस्तार की हलचल तेज है. इस बीच बीजेपी ने विधायक दल की अहम बैठक बुलाई है.

विधायक दल की बैठक 9 जनवरी को भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित होगी. इसमें सभी विधायकों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है.

मीडिया रिपोर्ट अनुसार बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. इनमें पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की रणनीति, कैबिनेट विस्तार और संगठनात्मक सुधार शामिल हैं.

भारतीय जनता पार्टी का संगठन चुनाव की प्रक्रिया बूथ, मंडल, जिला स्तर की इकाईयों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है और लगातार बूथ स्तर और मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति सर्वसम्मति से करने के बाद प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति केन्द्रीय नेतृत्व की अनुमति से किया है.

15 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति 5 जनवरी को होने के बाद आज शेष 19 जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की दी गई है.

  • अजय साहू-बेमेतरा
  • दीपक सिंह ठाकुर-बिलासपुर (शहर)
  • मोहित जैसवाल-बिलासपुर (ग्रामीण)
  • भारत सिंह सिसोदिया-सरगुजा
  • चंपा देवी पावले मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर सोनहट
  • देवेंद्र तिवारी-कोरिया,
  • सेवकराम नेताम-कोण्डागांव
  • डॉ. बिसेसर साहू-खैरागढ़
  • धमतरी-प्रकाश बैस
  • येतराम साहू – महासमुंद
  • आनंद यादव-बलौदाबाजार
  • धनीराम बारसे-सुकमा
  • संतोष गुप्ता – दंतेवाड़ा
  • संध्या पंवार नारायणपुर
  • वेदप्रकाश पांडे-बस्तर
  • टिकेस्वर गबेल-सक्ती
  • ज्योति पटेल-सारंगगढ़ बिलाईगढ़
  • अंबेश जांगड़े – जांजगीर चाम्पा

अनिल चंद्राकर – गरियाबंद को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

खाद्य औषधि विभाग की कार्रवाई...अलग-अलग दुकानों से मिठाई नमूना जब्त...टीम ने 21 सैम्पल एकत्रित कर जांच के लिए भेजा रायपुर

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles