CG News- व्याख्याताओं का प्रशिक्षण

CG News/नगरी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर के निर्देशानुसार धमतरी जिले के हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में अध्यापन कराने वाले व्याख्याताओं को स्ष्टश्वक्रञ्ज से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा चार दिवसीय ऑनलाइन और तीन दिवसीय आवासीय ऑफलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा.

जिसकी तैयारी बैठक अजीम प्रेमजी फाउंडेशन शंकरदाह धमतरी में डाइट प्राचार्य प्रकाश राय एवं प्रशिक्षण प्रभारी जोहन नेताम व्याख्याता डाइट नगरी एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से गुलशन एवं राहुल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण की तैयारी बैठक संपन्न हुई।

 प्रशिक्षण प्रभारी नेताम ने बताया कि जिले के 727 व्याख्याता को 30 घंटे का प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है जिसके तहत चार दिवस प्रत्येक दिन 3 घंटा ऑनलाइन 12 घंटे एवं तीन दिवस ऑफलाइन 18 घंटे का प्रशिक्षण दिया जायेगा

यह प्रशिक्षण गणित, भौतिकी, रसायन,जीव विज्ञान,हिंदी, और कला विषयों की व्याख्याताओं को डाइट नगरी के माध्यम से एससीईआरटी से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा जो व्याख्याता ऑनलाइन में 12 घंटे का प्रशिक्षण प्राप्त करेगा उन्हें ही ऑफलाइन प्रशिक्षण में शामिल किया जाएगा।

ऑफलाइन एवं ऑनलाइन प्रशिक्षण में उपस्थित व अनुपस्थित व्याख्याता की सूची डाइट एवं जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से स्ष्टश्वक्रञ्ज को सूचित किया जाएगा। प्रशिक्षण की तैयारी बैठक में जोहन नेताम प्रशिक्षण प्रभारी डाइट नगरी एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से गुलशन एवं राहुल जी उपस्थित थे।

साथ में धमतरी जिले के विषय मास्टर ट्रेनर्स नवीन खरे, नंदकिशोर कहर, होमन साहू,चंद्रिका प्रसाद, प्रेमलाल, दिलीप अंदानी खींजन लाल साहू, आर.डी.प्रजापति, धनंजय सोनकर परविंद्र कौर गिल, अशोक कुमार सेन, प्रीतेश साहू, शोभा दुबे, डॉ.महेंद्र कुमार साहू, रामानंद साहू, लता देवांगन, आशा पांडे, पदुम साहू, सुमन गुप्ता,शशि प्रभा, रानी चंद्राकर, गेवाराम नेताम, सारिका रजक उपस्थित थे।

नगर पालिका आम निर्वाचन 2024...रिटर्निग ऑफिसर व सहायक रिटर्निग ऑफिसर नियुक्त

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles