CG NEWS:पंचायत चुनाव में किसी उम्मीदवार को प्रचार के लिए मिलेगा 9 दिन का समय … तो किसी को 15 दिन

CG NEWS:रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत संस्थाओं के चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिसके तहत तीन चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। लेकिन इस चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक तीनों चरणों में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को प्रचार के लिए अलग-अलग समय मिलेगा। पहले चरण के लिए जहां उम्मीदवारों को 9 दिन का समय मिलेगा। वहीं तीसरे चरण के उम्मीदवारों को प्रचार के लिए 15 दिन का समय मिल जाएगा।

जैसा कि मालूम है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने तीन चरणों में पंचायत चुनाव करने का ऐलान किया है। जिसके मुताब़िक पंचायत चुनाव के लिए तीनों चरणों में जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन एक ही तारीख यानी 27 जनवरी को किया जाएगा। सीटों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन भी सभी चरणों में 27 जनवरी को ही होगा। रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से मतदान केद्रों की सूची का प्रकाशन भी 27 जनवरी को होगा।  नाम निर्देशन पत्र भी 27 जनवरी से प्राप्त किए जा सकेंगे। नामांकन प्राप्त करने की आखिरी तारीख 3 फरवरी रखी गई है। नामांकन पत्रों की जांच 4 फरवरी को होगी ।तीनों ही चरणों में नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 6 फरवरी है।

चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक तीनों चरणों में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची तैयार कर प्रकाशन करने और चुनाव चिन्ह आवंटित करने के लिए भी 6 फरवरी की तारीख तय की गई है। यानी नामांकन की पूरी प्रक्रिया सभी चरणों के लिए एक साथ पूरी की जाएगी। इसके बाद तीन चरण के चुनाव के लिए मतदान की अलग-अलग तारीखें तय की गई है। जिसके मुताबिक पहले चरण में 17 फरवरी, दूसरे चरण में 20 फरवरी और तीसरे चरण में 23 फरवरी को मतदान होगा। पंचायत चुनाव में मतगणना चुनाव की तारीख पर ही की जाती है। यदि आवश्यक हुआ तो खंड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना सभी चरणों में मतदान के दूसरे दिन होगी। सारणीकरण और निर्वाचन परिणाम की घोषणा के लिए भी अलग-अलग तारीखें तय की गई हैं। पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य के मामले में खंड स्तर पर पहले चरण में 19 फरवरी, दूसरे चरण में 22 फरवरी और तीसरे चरण में 25 फरवरी को सारणीकरण किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य के मामले में जिला मुख्यालय पर पहले चरण में 20 फरवरी, दूसरे चरण में 23 फरवरी और चौथे चरण में 25 फरवरी को सारणीकरण कर परिणाम की घोषणा की जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह 30 जनवरी को सरगुजा और सूरजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे

आम आमतौर पर लोकसभा और विधानसभा के चुनाव भी कई चरणों में कराए जाते हैं।  जिसमें अलग-अलग चरणों के लिए नामांकन दर्ज करने की शुरुआत अलग-अलग तारीखों पर होती है। इसके अनुपात से नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख, नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख भी तय होती है। उसके हिसाब से नामांकन दर्ज करने की तारीख से लेकर मतदान तक जितने दिन का समय मिलता है, वह सभी चरणों में एक बराबर होता है। यानी सभी चरणों में उम्मीदवारों को प्रचार के लिए करीब- करीब एक बराबर समय मिलता है। लेकिन छत्तीसगढ़ के पंचायत चुनाव में इस बार तीनों चरण के उम्मीदवारों को प्रचार के लिए अलग-अलग समय मिल रहा है। मिसाल के तौर पर तीनों चरणों में नामांकन जमा करने की शुरुआत 27 जनवरी से होगी। उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन 6 फरवरी को होगा। लेकिन इसके बाद मतदान की तारीखें तीनों चरणों में अलग-अलग है। जिससे पंच, सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को तीनों चरणों में प्रचार के लिए अलग-अलग समय मिलेगा।

क्योंकि चुनाव प्रचार का शोरगुल मतदान के दो दिन पहले थम जाता है। ऐसी स्थिति में पहले चरण के उम्मीदवारों को 6 फरवरी से 15 फरवरी की शाम तक यानी करीब 9 दिन का समय मिल पाएगा। दूसरे चरण के उम्मीदवारों को 6 फरवरी से 18 फरवरी की शाम तक करीब 12 दिन का समय मिलेगा। जबकि तीसरे चरण के उम्मीदवारों को 6 फरवरी से 30 फरवरी की शाम तक करीब 15 दिन का समय मिलेगा। इस गणित के हिसाब से ज़ाहिर है कि सभी चरणों में उम्मीदवारों को एक बराबर समय नहीं मिल पा रहा है। इसी तरह पहले चरण का मतदान पूरा होने के बाद चुनाव नतीजे पहले घोषित हो जाएंगे। जबकि दूसरे चरण का मतदान उसके बाद होगा। ऐसी ही स्थिति दूसरे और तीसरे चरण में भी नजर आ रही है ।जबकि अलग-अलग चरणों में होने वाले विधानसभा – लोकसभा चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया से मतदान तक सभी चरण के उम्मीदवारों को प्रचार के लिए करीब एक बराबर समय मिलता है। बल्कि सभी चरण के मतदान संपन्न होने के बाद एक ही तारीख को सभी निर्वाचन क्षेत्रों के वोट गिने जाते हैं और नतीजे घोषित किए जाते हैं । इस मायने में लोकसभा और विधानसभा के चरणबद्ध चुनावों के मुकाबले छत्तीसगढ़ के पंचायत चुनाव अलग तरह से होंगे।

कोंडागांव में 3 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, हिंसा छोड़ मुख्यधारा से जुड़ने वालों में एक महिला भी शामिल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *