CG News: प्रभारी छात्रावास अधीक्षक निलंबित

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गौरेला नियत किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Cg news।गौरेला पेंड्रा मरवाही।आकस्मिक निरीक्षण के दौरान छात्रावास में अव्यवस्था के साथ अनियमितता पाए जाने और अधीक्षक के द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता एवं लापरवाही बरतना पाए जाने पर प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास अंधियारखोह विकासखण्ड गौरेला के प्रभारी छात्रावास अधीक्षक  नोहर सिंह ध्रुव (सहायक शिक्षक एल बी) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया कि उनके द्वारा 13 सितम्बर 2025 को शाम 6 बजे उक्त छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान छात्रावास में अव्यवस्था के साथ अनियमितता पाए जाने एवं दायित्वों का निर्वहन में स्वेच्छाचारिता तथा लापरवाही बरतने के कारण प्रभारी अधीक्षक नोहर सिंह ध्रुव को सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गौरेला नियत किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Transfer News: सहायक शिक्षक एलबी ई संवर्ग,शिक्षक LB ,व्याख्याता के नवीन पदस्थापना आदेश जारी

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles