CG NEWS:पुलिस में भर्ती होने आए थे ,खुद हो गए गिरफ्तार….! लम्बी कूद में 11 की जगह 20 नंबर कैसे मिल गए….?

CG NEWS:रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में करीब 600 आरक्षकों की भर्ती में भारी गड़बड़ी सामने आई है। जिसे देखते हुए गृह विभाग ने आरक्षक की भर्ती स्थगित कर दी है। इस मामले में अब तक सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और एक आरक्षक ने खुदकुशी को भी इस मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। मामले में गिरफ्तार एक महिला अभ्यर्थी को लंबी कूद में 11 अंक मिले और टेक्निकल टीम ने 20 नंबर दे दिए । पुलिस में भर्ती होने आई इस महिला अभ्यर्थी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है ।मामले में जांच चल रही है और हो सकता है कि ऊपर के लोग भी दायरे में आ सकते हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव जिले में पुलिस विभाग की आठवीं बटालियन में करीब 600 आरक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिसमें भारी गड़बड़ी का मामला इस समय मीडिया की सुर्खियों में है । आरक्षकों की भर्ती में हैदराबाद की एक कंपनी से तकनीकी सहयोग लिया गया। गड़बड़ी सामने आई तो इस मामले में पुलिस ने एशआीटी गठित कर जांच शुरू की। जांच टीम को 10 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट देने कहा गया है। शुरुआती दौर में इस मुद्दे पर चार आरक्षक ,इवेंट इवेंट कंपनी के दो कर्मचारी और एक अभ्यर्थी सहित सात लोग गिरफ्तार किया जा चुके हैं। इस दौरान एक आरक्षक की खुदकुशी को भी इसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।
बुधवार को एक महिला अभ्यर्थी मीना पात्रे की भी गिरफ्तारी की गई। वह कवर्धा के पंडरिया की रहने वाली है। इस बात की तस्दीक हुई है कि उसने रुपए देकर अंक हासिल किए। महिला अभ्यर्थी को लंबी कूद में 11 अंक मिले थे। लेकिन उसे तकनीकी टीम ने 20 नंबर दे दिए। महिला अभ्यर्थी का मोबाइल भी जप्त किया गया है ।मोबाइल में कॉल डिटेल और व्हाट्सएप मैसेज खंगाले जा रहे हैं । गिरफ्तारी से पहले महिला अभ्यर्थी की लंबी पूछताछ की गई। जिसमें कुछ अहम सुराग मिले हैं। । इस आधार पर जांच की कार्रवाई आगे बढ़ रही है। जांच से पता चलेगा कि क्या इस मामले में ऊपर के भी लोग शामिल हैं।
राजनांदगांव जिले में पुलिस आरक्षक पुलिस आरक्षकों की भर्ती के दौरान गड़बड़ी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर गृह विभाग ने भर्ती की प्रक्रिया स्थगित कर दी है। अभी तक सिर्फ शारीरिक परीक्षा हो रही थी। माना जा रहा है कि जांच की कार्रवाई पूरी होने के बाद भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी । आरक्षण भर्ती में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद कांग्रेस की ओर से सीबीआई जांच की मांग की गई है ।









