CG News-साढ़े 17 लाख का गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

CG News/सारंगढ़। लाखों की गांजा तस्करी करते यूपी के 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी सूखा नारियल की बोरियों के नीचे गांजा छिपाकर ओडिशा मार्ग से छत्तीसगढ़ होते तस्करी कर रहे थे।

CG News/पुलिस के अनुसार 9 नवंबर को मुखबिर से सूचना से सूचना मिली कि गांजा तस्करी की जा रही है।

जिस पर ग्राम बिरनीपाली बेरियर के आगे  एक सफेद रंग का पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 70 एन टी 7701 में आरोपी विपीन पाल,  अजय प्रजापति दोनों निवासी उ.प्र. के द्वारा गांजा तस्करी करते  89 किलो 320 ग्राम खाकी रंग के टेप झिल्ली समेत कीमती करीब सत्रह लाख साठ हजार रू.  जब्त किया।

घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग का पिकअप वाहन क्रमांक यू पी 70 एन टी 7701 कीमती करीबन 700000/ (सात लाख रू.), दो मोबाईल, 17 बोरी सूखा नारियल को जब्त किया गया।

आरोपियों द्वारा सोहेला ओडिशा मार्ग से छत्तीसगढ़ होते अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा परिवहन किया जा रहा था। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Police Transfer: राज्य पुलिस सेवा अफसरों की नवीन पदस्थापना

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles