CG News: आरक्षक भर्ती घोटाला, एक महिला उम्मीदवार और 3 जवान गिरफ्तार

CG News।राजनांदगांव। आरक्षक भर्ती घोटाले की जांच में नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने इस गड़बड़ी में शामिल तीन आरक्षक और एक महिला उम्मीदवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

CG News।पूर्व में इस मामले में चार पुलिसकर्मी, दो इवेंट कर्मी और एक महिला अभ्यर्थी को पकड़ा जा चुका है।

भर्ती प्रक्रिया में घोटाला सामने आने पर गृह मंत्री ने राजनांदगांव पुलिस भर्ती पहले ही स्थगित कर दी है।

राजनांदगांव पुलिस भर्ती में पुलिस ने गड़बड़ियों में शामिल 3 पुलिसकर्मी और इवेंट में नंबर बढ़वाने की कोशिश करने वाली एक महिला अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व में ही दो महिला पुलिसकर्मी,दो पुरुष पुलिसकर्मी, इवेंट कंपनी के दो कंप्यूटर ऑपरेटर और एक महिला अभ्यर्थी को जेल भेजा था। मामला लालबाग थाना क्षेत्र का है।

इस पुलिस भर्ती में गड़बड़ियों की बात तब सामने आई जब भर्ती प्रक्रिया के गोला फेंक इवेंट की प्रभारी डीएसपी ने लालबाग थाने में FIR दर्ज करवाते हुए बताया कि गोला फेंकने पर मैन्युअल दिए गए नंबर और कंप्यूटर में फीड नंबर में अंतर है।

मामले में अभ्यर्थियों को मशीन में छेड़खानी कर अंक में लाभ दिलाने की बात पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान दो महिला पुलिस आरक्षक, दो पुरुष पुलिस आरक्षक, इवेंट कंपनी के दो कंप्यूटर ऑपरेटर और भर्ती के लिए नंबर बढ़ाने हेतु प्रलोभन देने वाली एक महिला अभ्यर्थी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

चिराग परियोजना : उद्यानिकी मित्रों का दिया जा रहा पांच दिवसीय प्रशिक्षण

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles