CG NEWS:नए साल में बिलासपुर को मिलेगा नया जिला कांग्रेस अध्यक्ष….? किन नामों पर बन रही है सहमति और कहां पर फंस रहा है पेंच….?

CG NEWS:संगठन चुनाव की वजह से नए साल में बिलासपुर जिले को नया जिला भाजपा अध्यक्ष मिलना तय है। लेकिन कांग्रेस के अंदर चल रही सुगबुगाहट से लगता है कि बिलासपुर में कांग्रेस को भी नया जिला कांग्रेस अध्यक्ष मिल जाएगा। फिलहाल इस सिलसिले में कई बड़े नेताओं की दिलचस्पी सामने आ रही है। जिनके सहारे कई दावेदारों के नाम भी सियासी हल्कों में तैर रहे हैं।

बीजेपी में संगठन के चुनाव चल रहे हैं। पार्टी ने मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए हैं। अब जिला भाजपा अध्यक्षों की बारी है। बिलासपुर में इस बार दो जिला भाजपा अध्यक्ष बनाए जा रहे हैं । जिसमें एक अध्यक्ष ग्रामीण क्षेत्र और एक अध्यक्ष शहरी इलाके से होंगे। यह भी इत्तेफाक है कि कांग्रेस में भी जिला संगठन में फेरबदल की सुगबुगाहट चल रही है। जिसे देखते हुए लग रहा है कि नए साल में बिलासपुर को ग्रामीण और शहर जिला कांग्रेस के नए अध्यक्ष मिल जाएंगे। इस सिलसिले में जो खबरें आ रही हैं उसके हिसाब से हाल ही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के दिल्ली दौरे को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है।। जहां उनकी प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट और दूसरे नेताओं से मुलाकात हुई है। जिसमें नए जिला अध्यक्षों के नाम को लेकर सहमति भी बन गई है। माना जा रहा था कि कर्नाटक में हुई कांग्रेस की अहम बैठक के बाद इस पर मोहर लग जाएगी। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के आसामयिक निधन के बाद फिलहाल 2 जनवरी तक पूरी प्रक्रिया थम गई है। अब लग रहा है कि नए साल में इस पर कोई फैसला होगा ।

जशपुर जम्बुरी में लोक संस्कृति और प्रकृति का संगम : देशदेखा में पर्यटक झूमे लोक कलाकारों के साथ, चांदनी रात में किया स्टार ग्रेजिंग का आनंद

आशिष सिंह                                                    प्रेम चंद जायसी

बिलासपुर में नए जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण और शहरी ) को लेकर बड़े नेता भी दिलचस्पी ले रहे है। जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की दिलचस्पी सामने आ रही है। जिनकी पसंद से नए जिला कांग्रेस अध्यक्ष का नाम तय हो सकता है। इस सिलसिले में जिला कांग्रेस ग्रामीण के लिए आशिष सिंह और प्रेमचंद जायसी के नाम चर्चा में है। इसी तरह शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद के लिए शिवा मिश्रा, महेश दुबे और सिद्धांशु मिश्रा के नाम सामने आ रहे हैं। यदि किसी महिला को अध्यक्ष बनाया गया तो सीमा पांडे और शिल्पी तिवारी में से किसी एक को जिम्मेदारी दी जा सकती है ।

चर्चा तो यह भी है कि इस बार तय किया गया है कि जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष पद पर ऐसे व्यक्ति को जिम्मेदारी दी जाए जो ग्रामीण क्षेत्र का निवासी हो। इसी तरह बिलासपुर शहर में रहने वाले नेता को शहर जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया जाए । इस समीकरण के हिसाब से देखा जाए तो आशीष सिंह बिलासपुर के निवासी हैं और सिद्धांशु मिश्रा बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में रहते हैं। ऐसी स्थिति में कही ना कही पेंच फंस रहा है और जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर शहरी और ग्रामीण का गणित किस तरह हल हो पाएगा, अब यह देखना दिलचस्प है।

Hans And Malavya Rajyog 2026 - साल 2026 में बनने जा रहे हैं दो महापुरुष राजयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत; होगी धन की अपार वर्षा

शिवा मिश्रा                                      महेश दुबे ( टाटा महराज)

वैसे अब तक जिन नामों की चर्चा है, उनमें जिला कांग्रेस ग्रामीण से आशिष सिंह को डॉ. चरण दास महंत की पसंद के रूप में देखा जा रहा है। जो पहले भी युवा कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस में लम्बे समय तक पदाधिकारी रह चुके हैं। जबकि ग्रामीण अध्यक्ष पद के लिए अनुसूचित जाति वर्ग से प्रेम चंद जायसी का नाम पीसीसी चीफ दीपक बैज की पसंद के रूप में सामने आ रहा है। मस्तूरी इलाके से आने वाले प्रेम चंद जायसी भी संगठन में पदों पर रह चुके हैं। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शिवा मिश्रा का नाम टी.एस. सिंहदेव की ओर से आगे किया गया है। वे भी संगठन में रहकर काम कर चुके हैं। इस पद के लिए महेश दुबे का नाम कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने आगे बढ़ाया है । महेश दुबे भी संगठन के पदों पर रह चुके हैं। जबकि सिद्धांसु मिश्रा का नाम पीसीसी चीफ़ दीपक बैज और एमएलए देवेन्द्र यादव की पसंद से सामने आ रहा है।

कांग्रेस में भी इस बार नए चेहरों को सामने लाने की कवायद चल रही है। हालांकि हमेशा की तरह दिग्गज नेता नेताओं की पसंद का ध्यान रखा जाएगा। पिछले कुछ समय से भूपेश बघेल, डॉ. चरण दास महंत, टी.एस. सिंहदेव जैसे दिग्गज नेताओं के बीच रस्साकशी होती रही है। लेकिन इस बार संकेत मिल रहे हैं कि पीसीसी चीफ दीपक बैज भी अपनी पसंद से किसी नेता को सामने लाने की तैयारी कर रहे हैं। जिसकी वजह से बिलासपुर जैसे महत्वपूर्ण जिले में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का चयन काफी दिलचस्प हो गया है।

CG News: बोले नेता प्रतिपक्ष..हम नहीं चाहते थे कास्ट सर्वे..प्रदेश सरकार को दिया इतना अंक..कहा..ढाई साल चलेगी मोदी सरकार

Related Articles