CG Naxal Attack: जवानों की गाड़ी पर नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट,DRG के कई जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जवानों को लेकर जा रहे वाहन को ब्लास्ट कर उड़ा दिया। इस हमले में दंतेवाड़ा DRG के 8 जवान शहीद हो गए। एक ड्राइवर की भी मौत हुई है। बस्तर रेंज IG ने इसकी पुष्टि की है।
IG बस्तर रेंज सुंदरराज पी ने बताया कि बीजापुर से संयुक्त ऑपरेशन पार्टी ऑपरेशन कर वापस लौट रही थी। सोमवार को करीब सवा 2 बजे गांव अंबेली के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया।
वहीं अबूझमाड़ के जंगल में शनिवार देर रात मुठभेड़ में एक DRG जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हुए थे। वहीं, जवानों ने एक महिला नक्सली समेत 5 माओवादियों को भी मार गिराया था।
बीजापुर मुख्यालय से कुटरू गांव करीब 40 किलोमीटर दूर है। यहीं से कुछ दूर अंबेली गांव के पास यह ब्लास्ट हुआ है।
मौके पर 10 से 12 फीट का गड्ढा दिखाई दे रहा है। वहीं, स्कॉर्पियों गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए। 30 फीट दूर पेड़ पर भी स्कॉर्पियो गाड़ी का एक टुकड़ा लटका दिखा।









