CG local Holiday: कलेक्टर ने तीन स्थानीय अवकाश किए घोषित

CG local Holiday।अंबिकापुर जिले के लिए कलेक्टर अजीत वसंत ने तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है।

मिली जानकारी अनुसार यह अवकाश 2026 में 22 सितंबर, 19 अक्टूबर और दीपावली के दूसरे दिन 9 नवंबर के लिए अवकाश जारी किया गया है। कोषागार, उप कोषागार के लिए यह अवकाश नहीं होगा।

CG local Holiday।जारी आदेश में उल्लेख है कि कलेक्टर अजीत वसंत के द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक-04 के नियम-8 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के लिए कैलेण्डर वर्ष 2026 हेतु स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेशानुसार, ढोल ग्यारस (करमा) 22 सितंबर 2026, दशहरा (महा अष्टमी) 19 अक्टूबर 2026 तथा दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 09 नवंबर 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। कोषगारो/उप कोषगारो के लिए यह अवकाश नहीं होगा।”

CG Today Weather-छत्तीसगढ़ में ठंड और कोहरे का 'डबल अटैक': रायपुर समेत 6 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे, जानें कब मिलेगी राहत

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles