फरसा चाकू के साथ पकड़ में आये आरोपी…दोनो पर आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज…आरोपियों को भेजा गया जेल
पेट्रोलिंग पार्टी ने दोनों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

बिलासपुर—तोरवा पुलिस ने थाना क्षेत्र में अशांति और दहशन फैलाने के दो अलग अलग ठिकानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने फरसा और चाकू बरामद किया है। दोनो के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के हवाले भी किया है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम आकाश तांबे और निर्मलदास मानिकपुरी है।
फरसा के साथ पकडाया आरोपी
तोरवा पुलिस के अनुसार शाम को स्ट्रीट पेट्रोलिंग के दौरान जानकारी मिली कि सोनू पान ठेला देवरीडीह में एक युवक परसा लहरा कर लोगों को भयभीत कर रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके से आरोपी आकाश तांबे को फरसा के साथ धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम और पता ठिकाना बताया। कब्जे से फरसा जब्त कर आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
चाकू के साथ पकड़ाया निर्मल
तोरवा पेट्रोलिंग पार्टी ने बीते शाम भ्रमण के हेमुनगर लालू किराना दुकान के पास निर्मल दास मानिकपुरी को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी चाकू दिखाकर आमजनों को भयभीत करते पाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बताया। आरोपी ने बताया कि वह हेमूनगर का ही रहने वाला है। आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे




58.png?w=390&resize=390,220&ssl=1)




