भिलाई में बिलासपुर पुलिस का छापा…कच्ची महुआ शराब किया गया जब्त…आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज

छिपाकर घर में रखा था कच्ची महुआ शराब

बिलासपुर–मस्तूरी पुलिस ने आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान एक आरोपी को कच्ची महुआ के साथ पकड़ा है। आरोपी का नाम नांही धनवार है। मुख्य रूप से धनवार पारा भिलाई का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी से कुळ सात लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया है।
        मस्तूरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान ग्राम भिलाई स्थित धनवार पारा में मुखबीर की सूचना पर धावा बोला गया। रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी नांही धनवार के घर से कुल 14 लीटर से अधिक मात्रा में कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया है। आरोपी ने घर में अवैध शराब ब्रिकी के लिए छिपाकर रखना बताया।
कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ आबकारी की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा  गया है।

10 major universities defaulters - UGC ने 10 प्रमुख विश्वविद्यालयों को घोषित किया डिफॉल्टर

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles