Bilaspur News: बिलासपुर जिला अस्पताल की देश में धमक…रिकार्ड अंकों के साथ बनाया रिकार्ड..सर्टिफिकेट पर कब्जा…बधाइयों का तांता
मंत्री,कलेक्टर ने दी प्रबंधन को बधाई..कहा..गरिमा को रखेंगे कायम

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
Bilaspur News: बिलासपुर—नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर (एमएचएसआरसी) के तहत संचालित राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला अस्पताल को क्वालिटी सर्टिफिकेट के लिए चुना गया है। इसके अलावा जिला अस्पताल को लक्ष्य और मुस्कान कार्यक्रम के लिए क्वालिटी सर्टिफिकेट भी प्रदान गया है। जिला अस्पताल को मिली सफलता के लिए उप मुख्यमंत्री अरूण साव और कलेक्टर अवनीश शरण ने बधाई दी है।
जिला अस्पताल में एनएचएमआरसी की टीम ने 5 अगस्त से 7 अगस्त तक मूल्यांकन कार्य किया। इस दौरान एनक्यूएएस के लिए आठ विभागों का आंकलन किया गया था। आंकलन में बिलासपुर जिला अस्पताल का ओवरआल स्कोर 84.45 फीसदी रहा। रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल को एनक्यूएएस क्वालिटी सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है।
इसके अलावा टीम ने लक्ष्य योजना के तहत मैटरनिटी ओटी और लेबर रूम का भी आंकलन किया था। मुस्कान योजना के तहत पीडियाट्रिक ओपीडी, एसएनसीयू, पेडियाट्रिक वार्ड एवं एनआरसी का भी जायजा लिया गया था। इस तरह दोनों योजनाओं के तहत जिला अस्पताल बिलासपुर को क्वालिटी सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है।
निरंतरता में कलेक्टर का प्रयास
सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि सफलता में कलेक्टर का प्रयास और दिशा निर्देश के साथ निरंतरता का अहम् योगदान है। नेशनल क्वालिटी एश्यरेंस स्टेण्डर्ड में जिला अस्पताल को मिली सफलता के लिए जिला चिकित्सालय परिवार के हर सदस्य को बधाई देता हूं। डॉक्टर गुप्ता ने बताया कि एनक्वास, लक्ष्य और मुस्कान जैसे प्रतिष्ठा पूर्ण सर्टिफिकेशन के लिए सभी मापदण्डों का निरीक्षण राज्य स्तर की टीम ने किया । पहले प्रयास को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बद हमने अगले पड़ाव की तरफ अपना प्रयास जारी रखा । राष्ट्रीय स्तर के चयन के लिए अपना मूल्यांकन के लिए पंजीयन कराया। चिकित्सकीय कार्य से लेकर साफ सफाई और व्यवस्था को निर्धारित मापदण्ड के अनुसार मरीजों को संपूर्ण लाभ पहुंचाया गया।
सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि सफलता में कलेक्टर का प्रयास और दिशा निर्देश के साथ निरंतरता का अहम् योगदान है। नेशनल क्वालिटी एश्यरेंस स्टेण्डर्ड में जिला अस्पताल को मिली सफलता के लिए जिला चिकित्सालय परिवार के हर सदस्य को बधाई देता हूं। डॉक्टर गुप्ता ने बताया कि एनक्वास, लक्ष्य और मुस्कान जैसे प्रतिष्ठा पूर्ण सर्टिफिकेशन के लिए सभी मापदण्डों का निरीक्षण राज्य स्तर की टीम ने किया । पहले प्रयास को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बद हमने अगले पड़ाव की तरफ अपना प्रयास जारी रखा । राष्ट्रीय स्तर के चयन के लिए अपना मूल्यांकन के लिए पंजीयन कराया। चिकित्सकीय कार्य से लेकर साफ सफाई और व्यवस्था को निर्धारित मापदण्ड के अनुसार मरीजों को संपूर्ण लाभ पहुंचाया गया।
आठ महीनों में बदल गयी तस्वीर
शानदार उपलब्धि पर उप मुख्यमंत्री रूण साव ने खुशी जाहिर किया। उन्होने कहा कि बिलासपुर जिला चिकित्सालय को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से सम्मानित होने पर अस्पताल प्रबंधन और पूरे स्टॉफ को बधाई देता हूं। बिलासपुर जिला चिकित्सालय में पिछले सात-आठ महीनों में इलाज की व्यवस्थाएं बेहतर हुई हैं। मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही अच्छी प्रसूति सुविधाएं और नवजात व बाल रोगों का बेहतर उपचार मिल रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अगुवाई में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
जिला प्रशासन का विशेष प्रयास
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार बेहतर होती जा रही है।स्वास्थ्य सुविधा में इसी कड़ी में बिलासपुर जिला अस्पताल को मिली इस बड़ी कामयाबी के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने खुशी जाहिर की है और अस्पताल प्रबंधन के साथ ही जिला प्रशासन को भी बधाई दी है।
उपलब्धि को रखेंगे कायम
विधायक अमर अग्रवाल ने बधाई देते हुए कहा कि जिला अस्पताल बिलासपुर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण पत्र मिलना बड़ी उपलब्धि है। छानबीन व निरीक्षण के बाद प्रमाण पत्र दिया जाता है। जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों और कर्मचारियों को इसके लिए बधाई। गुणवत्ता को आगे बनाए रखना होगा। पिछले 8 माह में मुख्यमंत्री ष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को काफी अहमियत दी है। अस्पतालों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के साथ सेवाओं का विस्तार किया गया है।
बेहतर की मिलेगी प्रेरणा
कलेक्टर अवनीश शरण ने स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को विशेष उपलब्धि को प्राप्त करने में सहयोग देने वाले अन्य विभागों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश के अस्पतालों में किए गए सर्टिफिएक्शन में जिला चिकित्सालय को उपलब्धि हासिल होना गर्व की बात है। इस उपलब्धि से अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी। शरण ने कहा कि जिला चिकित्सालय प्रबंधन द्वारा राष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने के लिए व्यापक तैयारियां की गई थी,। विभिन्न मानकों में जिले को इस उपलब्धि के लिए चुना गया।









