बिलासपुर निगम चुनाव 3 : एक अनार सौ बीमार… सामान्य वार्ड से कई दावेदार..दोनों पार्टियों की बड़ी समस्या…पढ़े..वार्ड 25 से 40 की स्थिति
कई वार्ड में सूखा.. तो कई वार्ड में प्रत्याशियों की बाढ़
बिलासपुर— पिछली बार विस्तार के बाद नगर निगम का क्षेत्र 18 पंचायत समेत दो नगर पंचायत और एक नगर पालिका तक फैल गया। चुनाव इतना जल्दी हुआ कि जनसंख्या समायोजन की स्थिति नहीं बनी। जनसंख्या के लिहाज से असमान वार्डों के लिए निगम पार्षद का चुनाव हुआ। पांच साल बाद निगम चुनाव के कुछ महीने पहले सरकार ने जनसंख्या समायोजन को केन्द्र में रखकर निगम परिसीमन का फरमान जारी किया। दावा आपत्ती का खेल चला। असमान जनसंख्या की पिछली शिकायत को काफी हद तक दूर करते हुए शासन ने निगम के 70 वार्ड का सीमा निर्धारित किया। लेकिन चुनाव लड़ने वालों की माने तो इस बार नई प्रकार की समस्या सामने आ गयी है।परिसीमन का कुछ इस तरह हुआ कि लाभ सत्ता पक्ष को मिवता नजर आ रहा है। कई वार्डों का बंटवारा ऐसा किया गया कि कई तुर्रम खान नेत निर्बीज होते दिखाई दे रहे हैं। यदि नहीं भी हुए तो संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता..चुनाव के बाद हो जाएंगे। खासकर ऐसी स्थिति सत्ता पक्ष के पार्षदों के साथ ज्यादा होते दिखाई दे रही है।
सीजी वाल की टीम ने आरक्षण के बाद सत्तर वार्ड वाले बड़े नगर निगम बिलासपुर के मतदाताओं का दिल टटोलने का प्रयास किया। इस दौरान कई लोगों ने दावेदारी की इच्छा जाहिर की है। दावेदारों में ना केवल भाजपा या कांग्रेस के कार्यकर्ता नेता शामिल है। कुछ ऐसे भी चेहरे हैं जिन्होने पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय होकर चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। कुछ ऐसे नाम को सामने आए हैं ..जिनकी दावेदारी महत्व रखती है। कुछ दावेदारों की टिकट पर मुहर लग जाए..तो आश्चर्य की बात नहीं होगी।
वार्ड 25 से 29 के दावेदार
वार्ड क्रमांक 25 का नाम क्रांति कुमार भारतीय नगर है। यह वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। भाजपा से पंचराम सूर्यवंशी की पत्नी चुनाव लड़ सकती है। महेश चन्द्रिकापुरे चर्चित चेहरा हैं। परिवार की महिला सदस्य मैदान में हो सकती है। जांगड़े परिवार का भी नाम चल रहा है। कांग्रेस नेता रामा बघेल क्षेत्र से पार्षद है। चर्चा मे है कि अपनी पत्नी के लिये टिकट मांग सकते हैं। कोरीलाल चतुर्वेदानी, रामटेके परिवार की महिला भी दावेदारी कर सकती है।
वार्ड क्रमांक 26 अनारक्षित महिला वार्ड है। वार्ड को शहीद अशफाक उल्लाह नगर भी कहा जाता है। भाजपा से मीना गोस्वामी,वशी खान की पत्नी, दीप शिखा यादव,महेश चन्द्रिकापुरे का परिवार, युसुफ रजा बरकाती परिवार भुट्टोराज परिवार की महिला सदस्य अपनी संभावना तलाश रहे हैं। कांग्रेस से दिग्गज नेता छोटे पार्षद की पत्नी पूर्व पार्षद असगरी बेगम और तैयब की पत्नी का नाम वार्ड से चल रहा है।
वार्ड क्रमांक 27 का नाम विनोवा नगर है। यह वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। भाजपा से गणेश रजक,मंजीत पुरी गोस्वामी, भारद्वाज परिवार, लक्ष्मी नारायण साहू परिवार की महिला सदस्य दावेदारी में है। कांग्रेस से मनीष साहू,संजय चौहान,दौलत राम यादव परिवार का कोई महिला सदस्य चुनाव लड़ सकती हैं।
वार्ड क्रमांक 28 मतलब प्रियदर्शनी नगर वार्ड अनारक्षित है। यहां से भाजपा संगठन का चर्चित चेहरा पूर्व एल्डरमैन मनीष अग्रवाल की दावेदारी है। किरण सिंह, राजेश साहू,की भी दावेदारी है। मनीष गुप्ता, सरिता कामड़े, भी दावेदार है। धीरेन्द्र केशरवानी, राजश साहू,ओंकार केशरवानी भी दावेदारी की लाइन में खड़ॉे हैं। कांग्रेस से दिग्गज पार्षद रविन्द्र सिंह का नाम आगे है।
वार्ड क्रमांक 29 को शेख गफ्फार का वार्ड कहा जाता है। अनारक्षित वार्ड का नाम संजय गांधी नगर है। यहां भाजपा से कई दावेदार हैं। राजेश रजक, मनीष अग्रवाल की दावेदारी महत्वपूर्ण है। मधुसुदन राव की दावेदारी प्रबल है। चर्चा है कि पूर्व मेयर किशोर राय भी मन बना सकते हैं। अजय फ्रांसिस और संजय मसीह भी दावेदारी में आगे हैं। कांग्रेस से कार्टर रेड्डू हमेशा की तरह दावेदार हैं। शेख असलम अपने पुत्र के लिए टिकट चाहते हैं। जयपाल निर्मलकर की पुरजोर कोशिश है कि इस बार उन्हें टिकट मिले। और निगम के
वार्ड 30 से 35 के दावेदार
वार्ड क्रमांक अल्प पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड क्रमांक 30 का नाम पंडित मुन्नुलाल शुक्ल नगर है। पुरानी राजनीति के गढ़ में शहर का चर्चित चेहरा मेयर दावेदार विनोद सोनी भाजपा से टिकट के प्रबवल दावेदार हैं। मेयर दावेदार कमल कौशिक भी चुनाव लड़ने को तैयार हैं। शरद गुप्ता की भी प्रबल दावेदारी है। रौनक गुप्ता भी पीछे नहीं है।
वार्ड क्रमांक 31 मतबल लालालाजपत राय नगर अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। यहां से भाजपा का चेहरा राजू खान की पत्नी .या परिवार की कोई महिला सदस्य हो सकती है। राहुल ताम्रकार भी पत्नी को चुनाव मैदान में उतार सकते हैं। कविता वर्मगा और नूरिल खान का भी नाम चर्चा में है। कांग्रेस में हमेशा की तरह चिर परिचित तेज तर्रार चेहरा पूर्व पार्षद शहजादी कुरैशी को टिकट देने को तैयार है।
वार्ड क्रमांक 32 को शहीद विनोद चौबे नगर कहा जाता है। वार्ड को अनराक्षित रखा गया है। स्वभाविक हैं कि यहां से दावेदार भी बहुत अधिक हैं। भाजपा से पूर्व पार्षद स्नेहलता शर्मा, जितेन्द्र राय की प्रबल दावेदारी है। कांग्रेस से सुवर्णा शुक्लास, तैयब खान, संदीप की प्रबल दावेदारी है।
वार्ड क्रमांक 33 मतलब गांधी नगर सामान्य घोषित है। वार्ड से दावेदारों की भरमार है। भाजपा से रंगा नादम, बबलू पमनानी यानी राजकुमार,मुकेश नामदेव, साहुल ताम्रकार, श्रीकांत सहारे और किशोर में किसी को भी टिकट मिल सकती है। कांग्ग्रेस अपने थिंक टैंकर शैलेन्द्र जायसवाल पर दाव लगा सकती है। सुरेन्द्र भी यहां से दावेदार है। नरेन्द्र बोलर भी दावेदारी कर सकते हैं।
वार्ड संत रविदास नगर मतलब 34 की बनावट किसी भी प्रत्याशी के परेशान करने वाला हो सकता है। यह वार्ड अल्प पिछड़ा वर्ग महिला के लिए सुरक्षित है। भाजपा से वर्तमान पार्षद दुर्गा सोनी की पत्नी रजनी सोनी की दावेदारी हो सकती है। पूर्व मेयर किशोर राय का क्षेत्र है। श्रीकांत सहारे, बाबूलाल कश्यप नित्यानन्द कश्यप, पटेल परिवार भी दावेदार हैं। कांग्रेस से अनिल पाण्डेय और शैलेन्द्र की दावेदारी नजर आ रही है।
वार्ड क्रमांक 35 नागौराव शेष नगर अनारक्षित वॉर्ड है.. भाजपा से प्रबल दावेदारों में संघ परिवार से जुड़े सूरजधर दीवान का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। मनीष पाठक, पूर्व पार्षद अभय बापते की भी दावेदारी है। कांग्रेस वर्तमान पार्षद प्रियंका यादव, चर्चित नेत्री सीमा पाण्डेय, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय, अखिलेश गुप्ता ऊर्फ बन्टी, शिव प्रताप साव परिवार के सदस्य राजू गुप्ता दावेदार हैं। कांग्रेस से वरिष्ठ नेता गजेंद्र श्रीवास्तव की दावेदारी मजबूत है.।.
वार्ड 36 से 40 के दावेदार
वार्ड क्रमांक 36 का नाम बसंत भाई पटेल नगर है। यह वार्ड भी अनारक्षित है। यहां भाजपा से बन्धु मौर्य,उमेश चन्द्र कुमार,.योगेश बोले,बबलू हरियाणवी, विरेन्द्र चौधरी और पूर्व पार्षद रोशन राही की दावेदारी है। कांग्रेस से संदीप वाजपेयी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला टिकट मांग सकते हैं। यद्यपि अरविन्द इस पर कुछ नहीं बोल रहे।
वार्ड क्रमांक 37 इंदिरा नगर वार्ड अनारक्षित महिला है। भाजपा से लक्ष्मी रजक, जयश्री चौकसे,रश्मिल मोर्य, शेखर पाल परिवार से कोई महिला चुनाव में नजर आ सकती हैं। कांग्रेस में लाल्टू परिवार के अलावा सीमा गोमती टिकट के प्रबल दावेदार हैं।
वार्ड क्रमांक 38 मतलब तत्याटोपे नगर अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। भाजपा से दिनेश देवांगन परिवार, रश्मि मौर्य, हसंमुख भाई पटेल परिवार, राठौर परिवार से कोई महिला सदस्य चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस से लाल्टू, जुगल गोयल परिवार से महिला सदस्य की दावेदारी है।
सामान्य वार्ड घोषित शहीद भगत सिंह नगर वार्ड क्रमांक 39 से प्रबल दावेदार सुरेन्द्र गुम्बर का नाम है। परिचय के मोहताज भी नहीं है। पूर्व पार्षद उदय मजुमदार भी दावेदारी कर सकते हैं। कृष्णा रजक.चेतन बजाज भी दावेदार हैं। अमरजीत दुआ की भी प्रबल दावेदारी है। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग शहर जिला अध्यक्ष हीरा यादव की दावेदारी वार्ड से मजबूुत नजर आती है।
वार्ड क्रमांक 40 महाराणा प्रताप नगर अनारक्षित घोषित है। वार्ड से भाजपा से दिग्गज चेहरा दुर्गा सोनी दुर्गेश पाण्डेय, राहुल ताम्रकार देवेन्द्र शुक्ला श्रीकांत सहारे की दावेदारी है। शैलेन्द्र जायसवाल कांग्रेस से प्रमुख चेहरा है। इसके अलावा और भी चर्चित चेहरे हैं।