विश्वस्तरीय बनेगा बिलासपुर शहर…बोले उप मुख्यमंत्री…जल्द पेश होगा विजन 2047..धरमलाल ने बताया…ऐसा होगा हमारा प्रदेश

किसी भी राज्य के पास इतने संसाधन नहीं

बिलासपुर—छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने सरकार संकल्पित है। छत्तीसगढ़ में विकास के लिए जरूरी तमाम संसाधन उपलब्ध हैं। यह बातें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने लखीराम आडिटोरियम में आयोजित संभाग स्तरीय संवाद कार्यक्रम के दौरान कही। अरूण साव ने कहा कि छत्तीसगढ संभावनाओं भरा प्रदेश है। कार्यक्रम को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भी संबोधित किया। उन्होने कहा कि जनता की इच्छा और आकांक्षाओं के अनुरूप 2047 तक बनकर तैयार हो जाएगा।
उप मुख्यमंत्री अरुण  साव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ संभावनाओं का प्रदेश है। जितनी ताकत छत्तीसगढ़ राज्य में है देश के किसी भी राज्य में इतने संसाधन और क्षमता नहीं है। यदि सुव्यवस्थित योजना बनाकर काम करें तो यह छत्तीसगढ़ राज्य देश का सिरमौर राज्य बन सकता है।  बिलासपुर को विश्व स्तरीय शहर बनाने की दिशा में हमारी सरकार ने काम करना शुरू किया है। बिलासपुर छत्तीसगढ़ का दूसरा बड़ा शहर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन @2047 डॉक्यूमेंट तैयार करने में छत्तीसगढ़ के एक-एक व्यक्ति से सुुझाव लिया जा रहा है। सपनों का बिलासपुर और छत्तीसगढ़ बनाने के लिए आपके सुझाव स्वागतेय है।
उप मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ विजन @2047 कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने की।कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने स्वागत भाषण दिया।
   उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के इतिहास में पहली बार  योजना बनाने में आम लोगों से राय ली जा रही है। समाज के हर व्यक्ति को समाहित करते हुए हम योजना बनाएंगे। देश में पहली बार आपकी आकांक्षाओं और इच्छाओं का बिलासपुर और छत्तीसगढ़ बनाएंगे।
बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि हमारा भारत कैसा हो, छत्तीसगढ़ कैसा होना चाहिए, इसके लिए सभी सुझाव लिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार आया है। 2014 के पहले हम विश्व में 11 वें पायदान पर थे। आज हम पांचवे पायदान पर हैं। सभी के सुझाव से तैयार किया गया विजन डॉक्यूमेंट गौरवशाली होगा।
कार्यक्रम में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पिछले 10 वर्षो में भारत ने अभूतपूर्व तरक्की की है। छत्तीसगढ़ एक समृद्ध राज्य है जहां प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक ससाधन, वन संपदा और मानव संसाधन है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विजन @2047 तैयार किया जा रहा है।
कार्यक्रम में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, अटल बिहारी बाजपेयी  विश्वविद्यालय के कुलपति  एडीएन  बाजपेयी, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, नीति आयोग के सदस्य सचिव अनूप श्रीवास्तव, संयुक्त संचालक नीतू बोरड़िया मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन  सौरभ सक्सेना ने किया।
बड़ी कार्रवाई...फिर पकड़ायी हरियाणा की शराब...आबकारी टीम ने कार भी किया बरामद...महंगी विदेशी मदिरा के साथ 2 आरोपी भी गिरफ्तार

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles