बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश…10 मोटरसायकल समेत ढाई लाख का पार्टस बरामद…पुलिस गिरफ्त में तीनों आरोपी
3 इंजन,3 साइलेंसर,6 पेट्रोल टंकी,3 साकब जब्त

बिलासपुर—-सीपत और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान मोटरसायकल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों से10 नग मोटर सायकल स्कूटी के अलावा 3 मोटर सायकल इंजन,3 साइलेंसर,6 मोटर सायकल पेट्रोल टंकी और 3 मोटर शाकब बरामद किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी सीपत थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपियों का नाम अमन साहू,प्रमोद साहू और अरूम कुमार साहू है। आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल दाखिल कराया गया है।
सीपत पुलिस के अनुसा्र थाना क्षेत्र में लगातार मोटरसायकल चोरी शिकायतों के बीच जानकारी मिली कि कुछ लोग संदिग्ध मोटरसायकल बेचने का प्रयास कर रहे हैं। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को धर दबोचा गया। पकड़े गए संदेही गुड़ी निवासी संदेही अमन साहू, कौ़ड़िया निवासी प्रमोद पटेल और देउरपारा गुढी निवासी अर्जुन साहू से पूछताछ को अंजाम दिया गया।
पूछताछ के दौरान संदेही प्रमोद पटेल के कब्जे से पैशन प्रो सीजी 10 ईजी 3168 बरामद किया गया। इसके अलावा एक्टीवा मोटर सायकल स्प्लेंडर का पार्टस जब्त किया गया। इसके अलावा अलग अलग मोटरसायकलों की चेचिस,चक्का, पेट्रोल टंकी,शाकब,साईलेंसर कब्जे में लिया गया। बरामद सामान की कीमत करीब 70,000 रूपयों से अधिक है।
इसके अलावा दूसरे संदेही अमन साहू के कब्जे से एक पैशन प्रो मोटर सायकल,एक्टीवा, होंडा साईन की चेचिस, होंडा सीडी डॉन जब्त किया गया है। बरामद सामान की कीमत करीब 80,000 रूपयों से अधिक है। पुलिस के अनुसार तीसरे संदेही अरुण साहू के कब्जे से दो मोटरसायकल अलग अलग बाइक की इजन, एक्टीवा समेत बाइक के पार्टस जब्त हुए है। सामान की कीमत करीब 80 हजार रूपयों से अधिक है।
तीनों आरोपियों से कुल ढाई लाख से अधिक कीमती सामान जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ 94, धारा 35-ए (ख-ड) बीएनएसएस / 305 बीएनएस के बीएनएसएस धारा के तहत अपराध दर्ज किया गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।
चापड़ के साथ आरोपी गिरफ्तार
तारबाहर पुलिस ने ** ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियान के दौरान तलवारनुमा चापड़ लहराते आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम दीपूपारा निवासी आनंद साहू है। घटना रात्रि करीब 12:30 बजे के आसपास की है। जानकारी मिली कि आरोपी दुर्गा मंदिर डीपोपारा के पास लोगों से गाली गलौच कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी आनन्द साहू को दौड़ाकर पकड़ा।आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।









