सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता…3 राज्यों की वांटेड महिला नक्सली ने किया समर्पण…विस्फोटक के साथ 6 नक्सली गिरफ्तार

टिफिन बम के साथ पकड़ाया डिप्टी कमान्डर और नाबालिग

बस्तर संभाग…नक्सली गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है। एक बार फिर नक्सलियों के खिलाफ पुलिस गतिविधियों को बड़ी सफलता मिली है। 13 लाख की इनामी महिला नक्सली ने पुलिस के सामने आत्मसर्मपण कर सनसनी फैला दिया है। पुलिस के अनुसार महिला नक्सली के खिलाफ 19 अपराध दर्ज है। जानकारी के अनुसार पुलिस कार्रवाई में सुकमा और कांकेर में 8 नक्सलियों को  गिरफ्तार भी  किया है।

 

बस्तर क्षेत्र से नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार कांकेर में 13 लाख की इनामी महिला नक्सली रानीता उर्फ हिड़मे ने आत्मसर्मपण किया है। पुलिस के अनुसार रानीता ने नक्सली घटना में 19 से अधिक अपराध दर्ज है। महिला नक्सली पर छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सरकार ने ईनाम का एलान भी किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ने रानीता पर 5 लाख , मध्यप्रदेश ने 3 लाख और महाराष्ट् सरकार ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

पुलिस के अनुसार महिला नक्सली रानीता उर्फ हिड़मे कोवासी सुकमा के पुलनपाड़ की रहने वाली है। 2016 में बाल नक्सली के रूप में माओवादी संगठन से जुड़ी थी। 2017 से 2020 तक टांडा एरिया कमेटी में रहकर नक्सली गतिविधियों को अंजाम दिया। एमएमसी जोन के खूंखार 1 करोड़ के इनामी नक्सली विकास नगपुरे के साथ काम की। हाल फिलहाल मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ जोन में सक्रिय थी।

आत्मसमर्पण खबरों के बीच एन्टी नक्सल टीम ने सुकमा के जगरगुण्डा थाना क्षेत्र के 3 घटना में शामिल 06 नक्सलियों को पकड़ा है। इस दौरान सुरक्षाबल ने विस्फोटक सामाग्री  भी बरामद किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में 5 का नाम 23 जून को जगरगुण्डा क्षेत्र में आईईडी विस्फोट में शामिल थे। इस दौारन सुरक्षा बलों के 2 जवान शहीद हुए । इसके अलावा गिरफ्तार 1 नक्सली जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत कैप पुवर्ती में हमला करने का आरोपी है।

नाबालिग लड़कियों का अपहहण...दो अलग अलग मामले में पुलिस की कार्रवाई...सहयोगी समेत कुल तीन आरोपी गिरफ्तार...

इसके अलावा सुरक्षाबल के जवानों ने थाना चिंतलनार क्षेत्र में अभियान के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को भागते हुए पकड़ा है। जवानों ने संदिग्धों के कब्जे से दो किलोग्राम का एक टिफिन बम बरामद किया। पकड़े गए दोनों संदिग्धों में एक का नाम मिलिशिया डिप्टी कमान्डर मड़कम हड़मा और दूसरा नाबालिग है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles