पचपेढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई…110 लीटर देशी और कच्ची बरामद…शराब के अवैध कारोबारी को भेजा गया जेल
मानिकचौरी में पुलिस कार्रवाई...110 लीटर मदिरा बरामद

बिलासपुर—हाटल की आड़ में अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला पचपेढ़ी थाना क्षेत्र के मानिकचौरी गांव का है। पकड़े गए आरोपी का नाम जोगी नायक है। पुलिस टीम ने आरोपी के ठिकाे से करीब कच्ची शराब 84 लीटर और करीब 19 गोवा शराब जब्त किया है। कुल 110 लीटर शराब जब्ती के बाद आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत जेल दाखिल कराया गया है।
अतिरिक्त पुलिस कप्तान अर्चना झा ने बताया कि पिछले कई महीनों आपरेशन प्रहार अभियान चलाकर अपराध और अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के निर्देश पर पचपेढ़ी पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर पचपेड़ी थाना क्षेत्र के मानिकचौरी गांव में मल्हार चौकी टीम ने धावा बोला।
कार्रवाई के दौरान हॉटल की आड़ में अवैध शराब बिक्री को अंजाम देने वाले आरोपी जोगी नायक के कब्जे से भारी मात्रा में देशी और महुआ शराब बरामद किया है। 110 लीटर शराब बरामद करने के बाद आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे









