ban on government purchases- वित्त सचिव ने विभागों की खरीदी पर लगाया प्रतिबंध
छत्तीसगढ़ के वित्त सचिव मुकेश बंसल ने विभागों के खरीदी पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि वित्तीय वर्ष के अंतिम समय में जल्दीबाजी में खरीदी के चक्कर में विभिन्न अनियिमितताएं होती हैं।

ban on government purchases/रायपुर। वित्त विभाग ने शासकीय खरीदी पर रोक लगा दी है। यह रोक 15 फरवरी से 31 मार्च के दौरान होने वाली खरीदी पर रहेगी। अत्यावश्यक होने पर विभाग वित्त विभाग की अनुमति से खरीदी कर सकेंगे।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
मिली जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार ने मार्च क्लोजिंग के चक्कर में बजट के पैसे खर्च करने में होने वाली गड़बड़ियों को रोकने विभागों के परचेजिंग पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी कर दिया है। वित्त सचिव मुकेश बंसल ने सभी विभागाध्यक्षों, कमिश्नर, कलेक्टर्स को पत्र लिख कहा है कि 15 फरवरी के बाद कोई खरीदी न करें।ban on government purchases





58.png?w=390&resize=390,220&ssl=1)




