अवनीश शरण को दूसरी बार निगम का प्रभार…दस साल पहले दे चुके हैं आयुक्त की सेवा…अब प्रशासक बनकर करेंगे काम

शासन के आदेश पर कलेक्टर ने लिया प्रशासक पदभार

 बिलासपुर…शासन के आदेश पर शनिवार को कलेक्टर अवनीश शरण बतौर प्रशासन निगम का कार्यभार ग्रहण किया है। जानकारी देते चलें कि समय पर चुनाव नहीं होने की वजह से पांच साल पूरा होने पर मेयर का कार्यकाल खत्म हो चुका है। एक दिन पहले निगम प्रशासन ने सभी जनप्रतितिनिधों को विदाई दी। फिर शासन के आदेश पर आज यानी शनिवार को  कलेक्टर अवनीश शरण प्रशासन का कार्यभार संभाल लिया है। 
जानकारी देते चलें कि आईएएस बनने के बाद वर्तमान कलेक्टर अवनीश शरण ने साल 2012,13 में नगर पालिक निगम आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इस दौरान उन्होने कई विकास कार्यों को आगे बढ़ावा। तत्कालीन समय लंबे समय से खड़ी बिलासपुर की समस्याओं को दूर किया था।
एक बार फिर कलेक्टर होने के साथ अवनीश शरण बतौर प्रशासक निगम में सीधे सीधे काम करने का अवसर मिला है। पदभार लेने के दौरान मौके पर  आयुक्त अमित कुमार और राजेन्द्र अवस्थी विशेष रूप से मौजूद थे।
चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल...इस तारीख को करेंगे प्रारंभिक प्रकाशन..15 जनवरी को होगा नामावली का अंतिम प्रकाशन

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles