रंग में भंग करने वालों पर प्रहार….डेढ़ दर्जन से अधिक आरोपी गिरफ्तार…आधा दर्जन कोचियों के साथ पकड़ाया गांजा तस्कर..
अलग अलग अपराध में पकड़ाए आदतन बदमाश

बिलासपुर—-पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर शांति व्यवस्था को बहाल रखने अलग अलग थाना स्तर पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस ने करीब डेढ़ दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आपरेशन प्रहार के दौरान आधा दर्जन कोचियों समेत डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों पर अलग अलग धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। यथानुकूल धाराओं के तहत सभी के खिलाफ एक्शन लेने के साथ जेल दाखिल कराया गया है। कार्रवाई के दौरान चोरी की स्कूटी बरामद हुआ है। साथ ही चाकूबाज को जेल भेजा गया है।
चाकू के साथ पकड़ाया आरोपी
सरकन्डा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर शनिचरी सब्जी मण्डी से चाकू के साथ आरोपी को पकड़ा है। आरोपी ने अपना नाम शहबाज खान बताया। चाकू बरामद करने के बाद आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
हाथ आया मोटर सायकल चोर
थाना पथरिया मुंगेली निवासी शैलेन्द्र शर्मा ने मुक्तिधाम के पीछे सरकण्डा क्षेत्र से मोटरसायकल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि 6 अक्टूबर की शाम करीब 7.बजे स्कूटी क्र. CG 10 NC 3044 को पार कर दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पतासाजी अभियान चलाया। 8 अक्टूबर को मुखबीर की सूचना पर राजा वस्त्रकार उर्फ बोंय युवक को चांटीडीह से स्कूटी के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्कूटी चोरी का जुर्म कबूल किया। स्कूटी बरामद करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।
आठ असामातिक तत्व गिरफ्तार
तारबाहर पुलिस ने स्ट्रीट गश्त के दौरान अलग अलग ठिकानों से असामाजिक तत्वों को पकड़ा है। पैदल पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने पुराना बस स्टैंड, देशी शराब भट्टी, राजीव कंपलेक्स के आसपास से अशांति फैलाने वाले 8 बदमाशों और उपद्रवियों को पकड़ा है। प्रतिबंधात्क धारा के तहत आरोपियों पर कार्रवाई की गयी है।
पचपेढ़ी में कोचियों पर प्रहार
पचपेढ़ी पुलिस ने प्रहार अभियान के दौरान क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले और शराब की अवैध बिक्री करने वालों को पकड़ा है। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के निर्देश पर की गयी कार्रवाई के दौरान कुल 6 आरोपियों को पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम तेरस यादव उर्फ भुरू,अजय यादव, मनीराम यादव,गंगा प्रसाद धीरही,भोलाराम निराला और सूरज लहरे है। सभी आरोपी ग्राम सुकुलकारी के रहने वाले हैं। सभी के खिालफ बीएनएस की धारा 170 का अपराध दर्ज किया गया है।
गांजा के साथ गाड़ी बरामद
रतनपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान नवापारा में धेराबन्दी कर गांजा बरामद किया है। आरोपी का नामशुभम कुमार गुप्ता ऊर्फ गोलू है। मूल रूप से बक्सर बिहार,का रहने वाला है। हाल फिलहाल नवापारा रतनपुर में रहता है। घेराबन्दी कर पकड़े गए आरोपी की स्कूटी से करीब डेढ़ किलोग्राम गॉजा जब्त किया। नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है।









