विधानसभा अध्यक्ष विधान सभा प्रश्‍नों के लम्बित जवाबों की करेंगे समीक्षा

3 जनवरी को दोपहर तीन बजे विधानसभा में होगी बैठक

जयपुर। राजस्‍थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शुक्रवार , 3 जनवरी को विधानसभा में प्रदेश के मुख्य सचिव , विभिन्‍न विभागों के अतिरिक्‍त मुख्‍य सचिव, प्रमुख शासन सचिव और शासन सचिवों से विधान सभा में विधायकों द्वारा लगाये गये प्रश्नों के जवाबों के लम्बित प्रकरणों पर जानकारी लेंगे।

श्री देवनानी ने कहा है कि संसदीय लोकतंत्र के सुस्‍थापित सिद्धांतों के अनुरुप विधायकों द्वारा राज्य सरकार से जनहित के विषयों पर प्रश्न एवं प्रस्तावों के माध्यम से जानकारी मांगी जाती है।

उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा विधानसभा को इनकी जानकारी समय पर प्राप्त नहीं होने से इनकी सार्थकता समाप्त हो जाती है।

विधानसभा को राज्य सरकार के विभागों से प्रश्नों का जबाब प्राप्‍त नहीं होने से विधानसभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमों का भी उल्लघंन होता है।

राजस्थान विधान सभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा ने राज्य के मुख्य सचिव सुधांश पंत को सभी विभागों के सचिव स्तर के अधिकारीगण सहित बैठक में भाग लेने के लिए पत्र प्रेषित किया है।

पत्र में सोलहवीं विधानसभा के आगामी संभावित सत्र से पहले के प्रश्‍नों, प्रस्तावों और आश्वासनों के जवाबों के लम्बित प्रकरणों का निस्तारण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किये जाने के लिए कहा गया है।

Rajasthan News-दिवाली की रात दर्दनाक हादसा: सरकारी टीचर ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, शादी को हुए थे सिर्फ 5 महीने

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles