बिलासपुर में बलात्कार के बाद भाग रहा था दुबई…देश की सीमा लांघने पहले…आरोपी रंजीता मुम्बई एअरपोर्ट में पकड़ाया…

आरोपी ने शादी का झांसा देकर किया बलात्कार

बिलासपुर—शादी का झांसा देकर बलात्कार के बाद देश छोड़ने से पहले ही सरकन्डा पुलिस ने आरोपी को मुम्बई में धर दबोचा है। बलात्कार का मामला मोपका क्षेत्र का है। अपराध दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। खबर मिलते ही बिलासपुर पुलिस टीम ने आरोपी रंजीता कुमार गौड़ को दुबई फरार होने से पहले गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया है।
सरकन्डा मोपका पुलिस के अनुसार 9 नवम्बर .2024 को पीडिता ने थाना पहुंचकर बलात्कार का रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि उडीसा निवासी आरोपी रंजीता कुमार से मोबाइल पर जान पहचान हुई। 15 अप्रैल 2022 को आरोपी ने शादी का झांसा देकर मोपका स्थित साईं अनंत होटल बुलाया। इस दौरान उसने जबरदस्ती  शारीरिक सम्बन्ध बनाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आईपीसी की धारा 376(2)(N) के तहत अपराध दर्ज किया।
 मामले को विवेचना में लकर आरोपी की पता साजी अभियान चलाया गया। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता फोन पर बताया की पुलिस की गिफ्तारी से बचने के लिए विशाखापट्नम से मुंबई जा रहा है। इसके बाद दुबई भाग जायेगा। मामले की जानकारी के बाद पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर आरोपी को गिरफ्तार करने तत्काल पुलिस टीम मुंबई रवाना किया गया।
छानबीन के दौरान पुलिस टीम ने छत्रपति शिवाजी  इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई के सामने से आरोपी रंजीता कुमार गौड़ा को धर दबोचा। आरोपी  को बिलासपुर लाने के बाद पूछताछ की कार्रवाई की गयी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया की पीड़िता की रिपोर्ट के बाद पुलिस से बचने के लिए देश छोड़कर दुबई फरार होने वाला था।
पुलिस के अनुसार आरोपी रंजीता कुमार सबसे पहले उड़ीसा से दुबई जाने का पासपोर्ट और वीजा तैयार करवाया। फिर विशाखापट्नम से मुंबई आया।  28 नवम्बर को दुबई जाने वाला था। आरोपी आरोपी रंजीता कुमार गौड़ा थाना भांजा नगर जिला गंजम उड़ीसा का रहने वाला है। विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
सिंहदेव ने कहा...प्रदेश भाजपा ने स्थापित किया कीर्तिमान...60 पार वाले नहीं बनेंगे जिला अध्यक्ष...45 प्लस को भी नहीं मिलेगा अवसर

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles