आईटीआई पुसौर में रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रारंभ

रायगढ़/ रायगढ़ जिले की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पुसौर में संचालित विभिन्न व्यवसायों की रिक्त सीटों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इनमें एक वर्षीय एनसीवीटी व्यवसाय -कोपा, वेल्डर (फेब्रिकेशन एंड फिटिंग), मैकेनिक डीजल तथा द्विवर्षीय एनसीवीटी व्यवसाय-इलेक्ट्रिशियन एवं फिटर शामिल हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी 23 जुलाई 2025 तक वेबसाइट https://cgiti.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण एवं आयु 14 वर्ष या अधिक निर्धारित की गई है।

प्रशिक्षण पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, पुसौर से संपर्क कर सकते हैं।

गुरुकुल कॉलेज में महिला और पुरुष के लिए तैराकी प्रतियोगिता, 14 टीम ने लिया हिस्सा

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *