राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप युक्तियुक्तकरण से शिक्षा की गुणवत्ता में होगा सुधार

बलरामपुर/ राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अनुरूप बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में शिक्षा विभाग के अंतर्गत ई-संवर्ग के 05 एवं टी-संवर्ग के 409 कुल 414 विद्यालयों का युक्तियुक्तकरण किया गया है।

इसी प्रकार जिले में ई-संवर्ग के 67 एवं टी-संवर्ग के 628 कुल 695 अतिशेष शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण के तहत जिला स्तरीय काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापना की कार्यवाही किया जाना प्रस्तावित है।

इस सम्बंध में जिला शिक्षा अधिकारी डी. एन. मिश्रा ने बताया कि राज्य शासन की मंशा अनुसार विद्यालयों एवं शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के माध्यम से दूरस्थ अंचल क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के साथ ही शिक्षा गुणवत्ता में सुधार करने एवं शाला संचालन में हो रहे परेशानियों से भी निजात मिलेगी।

साथ ही छात्र-शिक्षक अनुपात में भी सुधार होगी तथा एकल शिक्षकीय एवं शिक्षक विहीन स्कूलों में पर्याप्त शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

पर्याप्त शिक्षक मिलने पर सभी विषयों की पढ़ाई भी सही ढंग से हो पायेगी। शैक्षणिक संसाधनों (लैब, पुस्तकालय, खेल सामग्री इत्यादि) का बेहतर उपयोग होगा। प्रभावी प्रशासकीय एवं निगरानी में सुगमता होगी। बच्चों को अच्छी शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा।

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज! 13 जिलों में भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *