आम आदमी पार्टी नेताओं का आरोप…लोहारडीह हत्या या आत्महत्या..बहुत बड़ी साजिश..सक्षम जज की अगुवाई में हो न्यायिक जांच

आम आदमी जांच टीम ने किया खुलासा

बिलासपुर– आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री जसवीर सिंह चावला और प्रियंका शुक्ला ने कवर्धा हत्या और आगजनी घटना को लेकर पत्रकारों से बातचीत की है। पत्रकार वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने कहा कि लोहाराडीह में हत्या को आत्महत्या कहना राजनीतित साजिश है। दोनों नेताओं ने गृहमंत्री से इस्तीफा मांगा है। साथ ही पीड़ित परिवार के सदस्यों के लिए मुआवाज की मांग की है।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए आप नेता जसबीर चावला और प्रियंका शुक्ला ने बताया कि कवर्धा के लोहाराडीह गांव में एक के बाद एक हुई मौत बहुत बड़ी राजनीतिक साजिश है। आम आदमी पार्टी की जांच दल ने लोहारडीह घटना की जांच मेैं  पाया कि घटना को रोका जा सकता था। गांव का उपसरपंच मृतक रघुनाथ  घटना में घायल कई बार की सरपंच रघुनाथ की पत्नी भगोतिया रघुनाथ साहू  के घर का टीम ने मौका मुआयना किया। मृतक रघुनाथ की भांजी रुकमनी ने बताया कि उनका भी घर जलाया गया। दो गाड़ियां जलकर खाक हो गयीं। जली गाड़ियों को पुलिस लेकर गयी है।
जसबीर और प्रियंका ने बताया कि शिव प्रसाद और रघुनाथ दोनो राजनीतिक दल के नेता थे। रघुनाथ गांव का नेता तो  शिव प्रसाद चार पांच गांव में साहू समाज का पटेल था। दोनो के बीच विवाद भी था। रघुनाथ पर शिव प्रसाद की पत्नी से छेड़छाड़ और बलात्कार मामले में एफआईआर दर्ज है। मामले को लेकर  समाज ने रघुनाथ का बहिष्कार भी किया। लेकिन सामाजिक बैठक के बाद तीन लाख जुर्माना पर रघुनाथ को समाज में शामिल किया गया।
छेड़खानी मामले में मृतक रघुनाथ की महिला रिश्तेदार रुक्मणि ने बताया कि 2023 में उनका खेत शिव प्रसाद और उनके लोगों ने जलाया। एफआईआर के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जांच पड़ताल के दौरान आम आदमी पार्टी की टीम  ने मृतक शिव प्रसाद के घर पहुंची।  घर पर ताला लटका पाया। पास के ही रिश्तेदार तिहारू ने बताया कि छेड़खानी की घटना के अलावा रघुूनाथ ने चारागाह की 72 एकड़ जमीन पर कब्जा किया था।  10 एकड़ जमीन अपने नाम पर चढाया। बाकी जमीन पर खेती करने लगा। तिहारु साहू ने बताया कि इस बात को लेकर गांव वालों में नाराजगी थी। कई बार कहा गया कि बावजूद इसके रघुनाथ ने चारागाह की जमीन खाली नहीं किया। जमीन का मामला कोर्ट में चल रहा है। तिहारू साहू ने जांच दल को बताया कि रघुनाथ की पत्नी भगोतियां 30 साल से सरपंच और रघुनाथ उपसरपंच रहा है।
         लोगो के अनुसार जिस दिन शिव प्रसाद की लाश मिली। पर्याप्त समय नहीं देते हुए पुलिस ने हड़बड़ी मेैं क्रिया कर्म किया। परिवार वालों के अनुसार मृतक शिवप्रसाद के शरीर पर चोट के निशान थे। लेकिन आत्महत्या का मामला बताकर दबा दिया गया। लोगों को शक हुआ कि  शिव प्रसाद की मौत में रघुनाथ की भूमिका है। इसके बाद लोगों ने रघुनाथ पर शक किया। भीड़ ने आगजनी और हत्या की घटना को अंजाम दिया। शिव प्रसाद उर्फ कचरू के 5 बच्चे है।  शिव प्रसाद की पत्नी इस समय जेल में है। बच्चो की देख भाल शिव प्रसाद की बुजुर्ग सास को करना पड़ रहा है।
जसबीर और प्रियंका ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान आम आदमी पार्टी जांच दल प्रशांत साहू के घर गयी। परिजनों ने बताया कि प्रशांत इरिगेशन विभाग में काम करता था। घटना के दिन प्रशांत बांध की देख रेख कर रहा था। शिव प्रसाद की मौत पर समाज के किसी ने फोन कर प्रशांत को घर बुलाया। और फिर पुलिस घर आकर प्रशांत, उसके भाई और मां को मारपीट कर लेकर गयी। प्रशांत भाजपा समर्थक था। चुनाव के समय वोट करवाने और बूथ संभालने का काम करता था।  बाकी समय आस पास के तीन बांध की देखरेख का काम करता था।
रिश्तेदारो ने बताया कि वह लोग लालपुर गांव में रहते हैं। लेकिन यहां भी पुलिस  वालों ने आकर महिलाओं के साथ मारपीट किया। महिला रिश्तेदार ने चोट का निशान भी दिखाया। प्रशांत के घर वालों ने बताया कि पुलिस बहुत अधिक संख्या में थी।तीनों को बहुत मारा पीटा। मारपीट में प्रशांत की मौत हो गयी। इसकी जानकारी मीडिया से हुई।  पुलिस वालों ने नहीं बताया। प्रशांत का भाई कन्हैया और मां इस समय जेल में है।
प्रशांत की पत्नी की मौत बहुत पहले ही हो गयी है। प्रशांत का आठ साल का एक बेटा और एक बेटी है। मां और पिता दोनो की मौत के बाद बच्चे की जिम्मेदारी को लेकर बहुत बड़ी समस्या है।  घर वालो ने बताया कि सरकार ने अभी तक कोई वादा नहीं किया है। 10 लाख का चेक देकर मामले को दबाने का प्रयास किया है।  प्रशांत के घर वालो की माने तो  प्रशांत और रघुनाथ के बीच कोई दुश्मनी नहीं थी।घटना के दिन प्रशांत घर में नहीं था। रघुूनाथ  प्रशांत का ब़ड़ा पापा लगते थे। ऐसे में दोनो के बीच विवाद का सवाल ही नहीं उठता है।
आम आदमी पार्टी के नेताओ ने कहा कि तीनों परिवार कोएक एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए। तीनों घटना को मिलाकर सक्षम न्यायिक जज से समय सीमा में जांच कराई जाए। सरकार बच्चो और बुजुर्ग के लिए खाने पीने की व्यवस्था करे। प्रशांत साहू, शिव प्रसाद, रघुनाथ तीनो ही परिवार के स्कूल में पढ़ने  वाले बच्चों की  पढ़ाई लिखाई की जिम्मेदारी  सरकार उठाए। रघुनाथ के परिवार वालो के पास कपड़ा, खाना, कुछ भी नही है।, त्वरित आदेश देकर रोज के सामान का इंतजाम करवाए। साथ ही गृह मंत्री विजय शर्मा इस्तीफा दे:। पुलिस अधीक्षक समेत, लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अधिकारियों को बर्खास्त किया जाए।
खाद्य और राजस्व टीम का धमाका...सात ठिकानों से 10 लाख का धान बरामद...323 क्विंटल अवैध भण्डार को किया सील

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles