JSSB Scam – झारखंड और ओडिशा के 7 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी; कारोबारी संजय डालमिया से जुड़े परिसरों की तलाशी

ईडी की यह छापेमारी कारोबारी संजय डालमिया और तत्कालीन बैंक अधिकारियों से जुड़े आवासीय तथा व्यावसायिक परिसरों पर केंद्रित है। तलाशी के दौरान एजेंसी वित्तीय अनियमितताओं, अवैध लेनदेन, फंड डायवर्जन और संपत्तियों के अधिग्रहण से जुड़े अहम दस्तावेजों व डिजिटल साक्ष्यों को खंगाल रही है।

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रांची क्षेत्रीय कार्यालय ने झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक (जेएससीबी) से जुड़े करोड़ों रुपये के घोटाले में शुक्रवार को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 17 के तहत बड़ी कार्रवाई की है।

जांच एजेंसी की टीमें झारखंड और ओडिशा में कुल सात ठिकानों पर एक साथ तलाशी और जब्ती अभियान चला रही हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक की सरायकेला शाखा में हुए बड़े वित्तीय फर्जीवाड़े की चल रही जांच के सिलसिले में की जा रही है। जांच में सामने आया है कि कारोबारी संजय कुमार डालमिया ने जेएससीबी के तत्कालीन बैंक अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर बैंक के साथ बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

ईडी की यह छापेमारी कारोबारी संजय डालमिया और तत्कालीन बैंक अधिकारियों से जुड़े आवासीय तथा व्यावसायिक परिसरों पर केंद्रित है। तलाशी के दौरान एजेंसी वित्तीय अनियमितताओं, अवैध लेनदेन, फंड डायवर्जन और संपत्तियों के अधिग्रहण से जुड़े अहम दस्तावेजों व डिजिटल साक्ष्यों को खंगाल रही है।

एजेंसी मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की भूमिका और अपराध की आय (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) से अर्जित संपत्तियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।

सूचना निदेशक विशाल सिंह के जन्मदिन पर उत्सव, जनप्रियता और योगदान को किया सम्मानित

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *