Bikaner News: भारतमाला रोड पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई… पशु आहार के कट्टों के नीचे छिपाई गई 65 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त; ट्रक चालक गिरफ्तार

सवाई माधोपुर, श्रीगंगानगर, सूरतगढ़, अनूपगढ़, झालावाड़, जोधपुर, सिरोही, बांसवाड़ा और बूंदी सहित कई जिलों में दबिश, नाकाबंदी और गश्त की कार्रवाई लगातार जारी है. बांसवाड़ा में 3,100 लीटर उत्तेजित वॉश और दो भट्टियां, जबकि झालावाड़ में 2,200 लीटर वॉश नष्ट किया गया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारीरहेगा.

Bikaner News: बीकानेर जिले से होकर गुजरने वाले भारतमाला रोड पर सेजड़ासर की सरहद में आबकारी विभाग ने अवैध शराब की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है.

लूणकरणसर आबकारी थाना टीम को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर की गई नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के 732 कार्टन बरामद किए गए हैं.

जब्त की गई इस अवैध शराब की अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपए आंकी गई है. पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक जयराम विश्नोई (निवासी जालौर) को गिरफ्तार कर लिया है.

जिला आबकारी अधिकारी संजीव कुमार पटावरी ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि विभाग के विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत लूणकरणसर आबकारी थाना टीम को अवैध शराब के परिवहन की सूचना मिली थी.

सूचना मिलते ही टीम ने भारतमाला रोड पर सेजड़ासर की सरहद में नाकाबंदी कर ट्रक (संख्या आरजे-02-जीडब्ल्यू-4815) को रोककर उसकी तलाशी ली. ट्रक में ऊपर की तरफ पशु आहार और लकड़ी का भूसा भरा हुआ था, जिसके नीचे बड़े शातिर तरीके से शराब के कार्टन छिपाकर रखे गए थे.

ट्रक की गहन तलाशी के दौरान अधिकारियों को पंजाब निर्मित ‘रॉयल चैलेंज’ ब्रांड के 227 कार्टन, पव्वों के 380 कार्टन और ‘ऑल सीजन’ ब्रांड के 125 कार्टन मिले. इस प्रकार कुल 732 कार्टन शराब जब्त की गई है. आरोपी चालक को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त आबकारी आयुक्त (बीकानेर जोन) मनीषा लेघा, उपायुक्त ईपीएफ पोमाराम रोहिण और जिला आबकारी अधिकारी संजीव कुमार पटावरी के पर्यवेक्षण में तथा सहायक आबकारी अधिकारी प्रताप सिंह डूडी के नेतृत्व में लूणकरणसर आबकारी थाना टीम द्वारा की गई. इस दौरान डीईओ पाली मनोज बिस्सा और सिपाही मनोज की सूचना भी बेहद अहम साबित हुई.

घेराव के पहले ही घुटने पर आया जीएसटी विभाग...रोहित ने कहा बंद करें संलग्ननीकरण का खेल...चर्चा में ज्वाइंट आय़ुक्त ने जताई सहमति

आबकारी विभाग के इस विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 14 सितंबर को पूरे प्रदेश में कुल 87 अभियोग दर्ज किए गए. इस दौरान 340 लीटर देशी मदिरा, 72 लीटर भारत निर्मित विदेशी मदिरा, 116 लीटर बीयर और 498 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई।

साथ ही 19,220 लीटर वॉश को नष्ट करते हुए 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया. सवाई माधोपुर, श्रीगंगानगर, सूरतगढ़, अनूपगढ़, झालावाड़, जोधपुर, सिरोही, बांसवाड़ा और बूंदी सहित कई जिलों में दबिश, नाकाबंदी और गश्त की कार्रवाई लगातार जारी है. बांसवाड़ा में 3,100 लीटर उत्तेजित वॉश और दो भट्टियां, जबकि झालावाड़ में 2,200 लीटर वॉश नष्ट किया गया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारीरहेगा.

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *